राणा की हैट्रिक, फ्रेंड्स ने यूनाइटेड भारत को छकाया

नई दिल्ली
कप्तान अजय सिंह रावत के अनुभव औऱ प्लेयर ऑफ द मैच जतिन्दर सिंह राणा की दर्शनीय हैट्रिक की मदद से फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने डीएसए प्रीमियर लीग की फिसड्डी टीम यूनाइटेड भारत को 3-1से हरा कर महत्वपूर्ण अंक जुटाए।

नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए मुकाबले का पहला हाफ गोल शून्य बराबरी पर रहा लेकिन पाला बदलने के बाद फ्रेंड्स यूनाइटेड के तेवर बदले बदले नज़र आए। खासकर, वेटरन स्ट्राइकर अजय सिंह की सूझ बूझ औऱ जतिन्दर की अचूक निशानेबाजी ने प्रतिद्वंद्वी यूनाइटेड भारत को पूरी तरह रक्षात्मक खेलने को विवश किया। जतिन्दर ने क्रमशः 64,70 औऱ 75वें मिनट में अचूक निशानेबाजी से खेल का रुख बदल दिया। उसके लिए अजय रावत, ईशान, अक्षय राज़ औऱ अक्षय हूर्रिया ने बेहतरीन मौके जुटाए। पराजित टीम का गोल डेनियल ने किया।

दिन के पहले मैच में सीआईएसएफ को वाटिका एफसी ने गोल शून्य बराबर खेल कर अंक बांट लिया। अंक तालिका में टॉप पर चल रही सीआईएसएफ का भाग्य ने साथ दिया तो मैन ऑफ द मैच, वाटिका एफसी के गोली विष्णु प्रसाद ने कई सुन्दर बचाव कर सीआईएसएफ के अरमानों पर पानी फेर दिया। फ्रेंड्स यूनाइटेड ने 16 मैचों में 20, यूनाइटेड भारत ने 7, सीआईएसएफ ने 15 मैचों में सर्वाधिक 34 औऱ वाटिका ने 16 मैचों में 19 अंक जुटाए हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल