राजनाथ सिंह ने कहा- हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया है और उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा था

नई दिल्ली
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पीओके और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर बीती रात ताबड़तोड़ मिसाइल हमले हुए, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना को बधाई दी और हनुमान जी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने सटीक ऑपरेशन किया है। हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया है और उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा था।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ''भारतीय सेनाओं ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उसे सटीकता से धवस्त किया और किसी भी नागरिक ठिकाने को बिल्कुल भी प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी दिखाई। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था- जिन्ह मोहि मारा तिन मैं मारे। हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा था।''

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। भारत ने राइट टू रिस्पॉन्ड का इस्तेमाल किया है और यह कार्रवाई काफी सोच-समझकर की गई है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले किए। पाकिस्तान ने कहा कि वह अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा, ''पिछले 3 दशकों में, पाकिस्तान ने व्यवस्थित रूप से एक आतंकवादी बुनियादी ढांचा बनाया है। यह भर्ती और प्रशिक्षण केंद्रों, प्रारंभिक और पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण क्षेत्रों और हैंडलर के लिए लॉन्चपैड का एक जटिल जाल है। ये शिविर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) दोनों क्षेत्रों में स्थित हैं।'' वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए आनुपातिक और जिम्मेदार तरीके से हमला किया ताकि आगे किसी भी आतंकवादी हमले को रोका जा सके।

admin

Related Posts

अप्रैल में थोक महंगाई ने डराया: 8.3% पर पहुंचा आंकड़ा, रोजमर्रा की चीजें होंगी महंगी

नई दिल्ली महंगाई को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. अप्रैल 2026 में थोक महंगाई दर यानी WPI (Wholesale Price Index) बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई, जो…

होर्मुज के नजदीक भारतीय जहाज बना निशाना, भारत ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

बेंगलुरु  ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी