पुलिस एनकाउंटर के दौरान यूपी में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी राजेश, इंस्‍पेक्‍टर और सिपाही को भी लगी गोली

लखनऊ
यूपी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। इमसें डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को मार गिराया गया है। राजेश के खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर पुलिस ने कुल डेढ़ लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एनकाउंटर के दौरान अहार थाना प्रभारी और एक सिपाही को भी गोली लगी है। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में यह एनकाउंटर हुआ है।

मारा गया अपराधी राजेश बुलंदशहर के ही थाना अहार क्षेत्र के सिहालीनगर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ दर्ज 50 से अधिक मुकदमों में ज्‍यादातर लूट, डकैती और गैंगस्‍टर के मामले थे। यह पुलिस एनकाउंटर अनूपशहर के सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्‍व में हुआ है। पुलिस का कहना है कि राजेश विभिन्‍न मामलों में वांक्षित था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने राजेश से आत्‍मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और वह मारा गया।

कुछ घंटों के अंतराल में दूसरा एनकाउंटर
बुलंदशहर पुलिस ने कुछ घंटों के अंतराल पर ही इस दूसरे एनकाउंटर का सामना किया। इसके पहले 12 अक्‍टूबर की रात में पुलिस ने एक एनकाउंटर में बाबूलाल और गोलू नामक दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बाबूलाल और गोलू से खुर्जा नगर पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस मदनपुर चौराहे के पास संदिग्‍ध वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो संदिग्‍ध व्‍यक्ति एक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्‍हें रुकने का इशारा किया तो रुकने की बजाए उन्‍होंने बाइक मोड़कर तेजी से मदनपुर की ओर भागने कोशिश की। लेकिन इस कोशिश में उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी। उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए उन्‍हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल और गोलू पर पैसों के लेनदेन के विवाद में नौ अक्‍टूबर को गौरव नामक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्‍जे से घटना में इस्‍तेमाल अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

फिरोजाबाद में भी एनकाउंटर
वहीं, फिरोजाबाद की थाना सिरसागंज पुलिस ने भी एक एनकाउंटर का सामना किया। यहां मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 1 views
T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 3 views
8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

  • By admin
  • March 21, 2026
  • 2 views
ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय