सीएम की मां की तबीयत बिगड़ी, उन्हें हरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया

लखनऊ
सीएम योगी आदित्‍यनाथ की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्‍हें देहरादून के जॉलीग्रांट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत के बारे में पता चलते ही सीएम योगी आदितयनाथ उनसे मुलाकात करने के लिए गोरखपुर से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी 12:40 बजे देहरादून पहुंचेंगे। वह सीधे जॉलीग्रांट अस्‍पताल जाएंगे। अस्‍पताल से लौटकर वह फिर देहरादून पहुंचेंगे। दोपहर बाद सवा तीन बजे के करीब वह नई दिल्‍ली पहुंच सकते हैं। दिल्‍ली में आज भाजपा की महत्‍वपूर्ण बैठक होने वाली है। यूपी उपचुनाव के संदर्भ में होने वाली इस बैठक में सीएम के अलावा दोनों डिप्‍टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी की मां सावित्री देवी 80 वर्ष की हैं। इसके पहले भी कई बार उनकी सेहत बिगड़ चुकी है। इसी साल जून महीने में उन्‍हें ऋषिकेश के एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तब भी सीएम योगी उनसे मिलने गए थे। वह उत्‍तराखंड के यमकेश्‍वर ब्‍लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं।
अलर्ट पर प्रशासन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम योगी के आगमन को लेकर उत्‍तराखंड पुलिस और देहरादून प्रशासन अलर्ट पर है। अस्‍पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक अस्‍पताल की ओर से सीएम योगी की मां की सेहत के बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्‍टरों की एक टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

admin

Related Posts

पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

 ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स, योगी सरकार से नई संभावनाएं

योगी सरकार में ओबीसी युवाओं को मिल रही फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग, बदल रही जिंदगी साल 2025-26 में 29 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया आर्थिक कमजोर परिवारों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल