अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया, टीके का मुद्दा भी उठा

मेरठ
अष्टमी व नवमी पर कन्या भोज के दौरान एक मुस्लिम बच्ची को भी जिमाने के लिए बैठा लिया गया। इसका कुछ हिंदू महिलाओं ने विरोध किया। वाद-विवाद में दोनों पक्ष की महिलाओं में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। दो महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई। बाद में उन्हें झगड़ा नहीं करने व जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी पर छोड़ा गया।

जागृति विहार सेक्टर एक में एक खाली प्लाट है। इसमें दोनों ही समुदाय के लोग झुग्गी बनाकर रहते हैं। अष्टमी व नवमी पर हिंदू परिवारों में कन्या भोज किया जा रहा था। इसमें कुछ मुस्लिम बच्ची व बच्चे भी पहुंच गए। इस पर पास में बैठे हिंदू पक्ष के बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। मुस्लिम पक्ष की महिलाओं ने भी विरोध कर रही महिलाओं से नाराजगी जताई। हिंदू पक्ष ने इसे गलत बताते हुए बच्चों को जिमाना जारी रखा।

दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि कन्या भोज के दौरान बच्चों को टीका लगाने पर मुस्लिम बच्चों के स्वजन ने एतराज जताया। इस पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। फिर दोनों पक्ष के पुरुष व अन्य लोग शामिल हो गए। उनमें पथराव होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

जानकारी पर हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इंस्पेक्टर मेडिकल शीलेश कुमार से बातचीत कर पथराव करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदू पक्ष का उत्पीड़न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इंस्पेक्टर ने क्या बताया?
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला टीका लगाने का नहीं है। कन्या भोज में पुराने बच्चों को बुलाया गया था। नए पहुंचे बच्चों को शामिल नहीं किया तो उन्होंने घर जाकर शिकायत की। इस पर विवाद हुआ। कुछ लोग मुस्लिम बच्चों को कन्या भोज में बैठाने का भी विरोध कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। कोई तहरीर किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी बताया कि मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई को कहा गया है।

admin

Related Posts

पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए, नोएडा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरू, जानें किराया

 ग्रेटर नोएडा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत की आधिकारिक…

ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स, योगी सरकार से नई संभावनाएं

योगी सरकार में ओबीसी युवाओं को मिल रही फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग, बदल रही जिंदगी साल 2025-26 में 29 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया आर्थिक कमजोर परिवारों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल