राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती: अंतिम दिन तक पहुंचे आवेदन, इतने लाख उम्मीदवारों ने भरी फॉर्म

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए कल 6 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। बुधवार शाम तक रीट लेवल लेवल 1 के लिए 2 लाख से अधिक और रीट लेवल 2 में 5 लाख से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। यानी कुल 7 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। थर्ड ग्रेड लेवल-1 (कक्षा 1 से 5 तक) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8 तक) के 7759 पदों के लिए आवेदन 7 नवंबर से शुरू हुए थे। जिन रीट पास अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर एप्लाई करें।

राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल-1 में 5636 जबकि लेवल-2 में 2123 पदों पर भर्ती निकाली गई है। दोनों लेवल के लिए रीट पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 तक होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

लेवल-2 अध्यापक भर्ती में सबसे अधिक विज्ञान-गणित के 1043 पद जबकि संस्कृत के 389 पद, हिंदी के 174 पद, अंग्रेजी के 221 पद और एसएसटी के 296 पद हैं। लेवल-1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी।

पदों का ब्योरा

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती- लेवल-1

विभाग- पद

संस्कृत शिक्षा विभाग- 636

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग – 5000

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती- लेवल-2

विभाग व पद

एसएसटी – 296

हिंदी – 174

इंग्लिश – 221

संस्कृत- 389

गणित-विज्ञान – 1043

शैक्षणिक योग्यता-

1. प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सामान्य शिक्षा कक्षा 1 से 5 (स्तर-प्रथम) के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाता हो) होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

2. अध्यापक (स्तर-द्वितीय) कक्षा 6 से 8 (विषय सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी, गणित-विज्ञान, हिन्दी) के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाता हो) होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 40 वर्ष आयु प्राप्त नहीं की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स

नॉन टीएसपी एरिया

सामान्य श्रेणी – 60 अंक

एससी-एसटी, ओबीसी, एमबीसी, EWS – 55 अंक

विधवा, परित्यकता, एक्स सर्विसमैन – 50 अंक

निशक्तजन श्रेणी – 40 अंक

सहारिया जनजाति – 36 अंक

टीएसपी एरिया

सामान्य श्रेणी – 60 अंक

एससी, ओबीसी, एमबीसी, EWS -55 अंक

एसटी और विधवा परित्यकता – 36 अंक

आवेदन शुल्क-

1. सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक – 600 रुपये

2. राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक- 400 रुपये

सामान्य श्रेणी – 60 अंक

एससी, ओबीसी, एमबीसी, EWS -55 अंक

एसटी और विधवा परित्यकता – 36 अंक

 

 

 

admin

Related Posts

राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा