सतना का राजा बाबा वॉटरफॉल बना मौत का गवाह, दो दोस्तों की डूबने से हुई जान की क्षति

सतना

मध्य प्रदेश के सतना जिले में बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। परसमनिया पठार स्थित प्रसिद्ध राजा बाबा वॉटरफॉल में शुक्रवार शाम पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। युवकों के साथी रात तक उनकी तलाश करते रहे और फिर देर रात पुलिस को सूचना दी थी।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुआ। उचेहरा थाना क्षेत्र के पिपरी कला गांव के 8 दोस्त- बालकृष्ण कुशवाहा, अभिषेक उर्फ आयुष कुशवाहा, कुसुमलाल कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा, जीवनलाल विश्वकर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय कुशवाहा और शिवम कुशवाहा तीन बाइक पर सवार होकर राजा बाबा वॉटरफॉल पहुंचे थे।

बैरिकेड्स तोड़कर मौत के मुंह में गए

मानसून के कारण उफान पर चल रहे झरने के खतरे को देखते हुए वन विभाग ने वहां सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा रखे हैं। लेकिन दोस्तों के समूह में से कुछ युवक इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर नहाने के लिए झरने के कुंड में उतर गए। इसी दौरान 22 साल का बालकृष्ण कुशवाहा और 19 साल का अभिषेक उर्फ आयुष कुशवाहा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे। दोनों युवक उनकी आंखों के सामने ही डूब गए।

एसडीआरएफ ने सुबह निकाले शव

हादसे के बाद घबराए हुए बाकी 6 दोस्त देर रात उचेहरा थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रात में ही सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से डूबे हुए युवकों के कपड़े और अन्य सामान मिले हैं।

रात ज्यादा होने के कारण शनिवार सुबह एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने मोर्चा संभाला। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक-एक कर दोनों युवकों के शवों को गहरे पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही पिपरी कला गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं…

रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार

भोपाल रतलाम जिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही से मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बीमार महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई