16 और 17 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी, कई राज्यों में ठंड का कहर, शीतलहर की चेतावनी

लखनऊ
उत्तर भारत में पड़ रही ठंड के बीच मौसम विभाग ने बताया है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उसके आसपास के इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को बारिश, बर्फबारी होने वाली है। यानी कि मौसम बिगड़ने वाला है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कल साउथईस्ट बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण में कई राज्यों में बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में शीतलहर देखी गई।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 14 और फिर 16-19 नवंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, केरल में 14, 18, 19 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 14 और 15 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
उत्तर भारत की ठंड की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जबकि सेंट्रल भारत में यह 10-16 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, वेस्टर्न इंडिया में भी इतना ही तापमान चल रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज पंजाब के आदमपुर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया जोकि 0.7 डिग्री सेल्सियस था। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और फिर उसके बाद दो दिनों तक दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ जाएगा।

यूपी-बिहार में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 14 दिसंबर, मध्य प्रदेश में 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर चलने वाली है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 14-16 दिसंबर, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, तेलंगाना में 14 दिसंबर, पंजाब में 15 दिसंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 14 और 15 दिसंबर, पश्चिमी राजस्थान में 14 दिसंबर और 17-20 दिसंबर, पूर्वी राजस्थान में 14-20 दिसंबर, मध्य प्रदेश में 16 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 14 और 25 दिसंबर को कोल्ड डे की वॉर्निंग दी गई।

  • admin

    Related Posts

    आम-सेब-केला निर्यात बढ़ाने पर सरकार का जोर, शिवराज ने बताया किसानों की कमाई बढ़ाने का रोडमैप

    लखनऊ गुरुवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आमदनी बढ़ाए जाने की तरीके बताए। चौहान ने लखनऊ में दो दिवसीय 'फ्रूट होराइजन 2026' कार्यक्रम…

    योग्यता आधारित भर्ती से बदली यूपी की तस्वीर, 9 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

     लखनऊ यूपी में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल