यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, गिर सकते हैं ओले, पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 5 दिन कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी रात से ही बारिश हो रही है। वहीं बड़े हिस्से में बादल छाए रहे। शनिवार सुबह रतलाम समेत कुछ दिलों में ओलावृष्टि भी हुई. अगले 24 घंटे के लिए भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में तेज हवाओं, बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम नम हो गया है। कई जगहों पर हल्की बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। शनिवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। बात करें पंजाब की तो यहां भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और कैथल में ओलावृष्टि भी हुई है।

स्काइमेट वेदर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में हिमाचल प्रदेशष उत्तराखंड और ज्ममू-कश्मीर में भारी बर्फबारी संभव है। इसके अलावा लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार और मध्य प्रदेश में भी मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई