रेलवे ने बदला ट‍िकट बुक‍िंग का न‍ियम सीटों की मारामारी से मिलेगी राहत ! 1 नवंबर से होगा लागू

नई दिल्ली

फेस्‍ट‍िव सीजन में ट्रेन ट‍िकट की मारामारी के बीच रेलवे की तरफ से ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियम में बदलाव क‍िया गया है. सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार अब यात्री ट्रेन के प्रस्‍थान की तारीख से केवल 60 द‍िन पहले ही IRCTC से टिकट बुक करा सकेंगे. मौजूदा समय में एडवांस ट‍िकट बुक‍िंग की अवध‍ि 120 द‍िन की है. नए न‍ियम के तहत इसे बदलकर 60 द‍िन यानी पहले से एकदम आधा कर द‍िया गया है. यात्र‍ियों की तरफ से लंबे समय से एडवांस ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियम को बदलने की मांग की जा रही थी. ज‍िस पर अब रेलवे की तरफ से फैसला क‍िया गया है.

पहले से बुक क‍िये गए टिकट पर क‍िसी प्रकार का असर नहीं

सूत्रों का दावा है क‍ि ट‍िकट बुक‍िंग से जुड़ा नया न‍ियम 1 नवंबर 2024 से लागू क‍िया जाएगा. पहले से बुक किए गए टिकट पर क‍िसी तरह का असर नहीं होगा. आपको बता दें 1 नवंबर को द‍िवाली और 6 नवंबर को छठ पूजा के चलते रेलवे के सभी रूट पर ट‍िकट बुक‍िंग को लेकर मारामारी मची हुई है. रेलवे यात्र‍ियों की तरफ से ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियमों में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी. यात्र‍ियों की तरफ से आरोप लगाए जाते थे क‍ि बुक‍िंग शुरू होने के साथ ही एजेंट पहले ही सीट बुक कर देते हैं. इससे असल यात्र‍ियों को ट‍िकट म‍िलने में परेशानी होती है.

अब तक की व्यवस्था के मुताबिक यात्री चार महीने पहले ही अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं। तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले की जा सकती है। रोज सुबह 10 बजे के बाद 3 एसी लेकर ऊपर की श्रेणी के लिए बुकिंग शुरू हो जाती है जबकि स्लीपर तत्काल बुकिंग सुबह 11 बजे से चालू हो जाती है। हालांकि, अगर टिकट 1 नवंबर से पहले ही बुक हो चुके हैं, तो एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का उन बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस घटनाक्रम के बाद आईआरसीटीसी के शेयर दोपहर 14:20 बजे 2.2% की गिरावट के साथ 867.60 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। IRCTC से हर दिन 12.38 लाख टिकट बुक होते हैं।

खाने की क्‍वाल‍िटी की निगरानी के लिए एआई लैस कैमरे लगाए
इस बीच भारतीय रेलवे अपने सिस्टम और प्रोसेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है. रेलवे ने पहले ही लिनन और खाने की क्‍वाल‍िटी की निगरानी के लिए एआई लैस कैमरे लगाए हैं. रेलवे मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा क‍ि हमने ट्रेनों की ऑक्‍यूपेंस की जांच के ल‍िए एआई मॉडल की पुष्‍ट‍ि की. इससे यह पता लगाया गया क‍ि ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं.

admin

Related Posts

बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

 पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई