श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था. इस टारगेट को पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार 50 रन बनाए। 

मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की ये लगाातार दूसरी जीत रही, वहीं सीएसके ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 3 विकेट से हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। 

पंजाब का ऐसा रहा रनचेज
रनचेज में पंजाब किंग्स की शुरुआत तूफानी रही. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.2 ओवरों में 61 रनों की साझेदारी की. प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने प्रियांश का विकेट लिया. वहीं प्रभसिमरन सिंह 43 रन बनाकर सरफराज खान के थ्रो पर रन आउट हुए। 

प्रभसिमरन ने 34 गेंदों की इनिंग्स में 6 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया. कूपर कोनोली ने भी 6 चौके की मदद से 22 बॉल पर 36 रन बनाए, जिसने पंजाब का मोमेंटम बनाए रखा. यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर फिफ्टी जमाई. श्रेयस ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. श्रेयस को अंशुल कम्बोज ने आउट किया. श्रेयस के बाद नेहाल वढेरा (10 रन) भी आउट हो गए. यहां से मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 9 रन) और शशांक सिंह (नाबाद 14 रन) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया. संजू 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. यहां से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप के दौरान आयुष ने 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। 

लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. ऋतुराज ने दो चौके की मदद से 22 गेंदों पर 28 रन बनाए. फिर सीएसके ने आयुष म्हात्रे का विकेट गंवा दिया, जो विजयकुमार वैशाक का शिकार बने. आयुष ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और पांच छक्के शामिल थे. कार्तिक शर्मा (1 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट मार्को जानसेन ने लिया। 

इसके बाद सरफराज खान ने कुछ बड़े शॉट्स लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को मोमेंटम प्रदान किया. सरफराज ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से महज 12 गेंदों पर 32 रन बनाए. सरफराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने गियर चेंज करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. शिवम ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 27 बॉल पर 45 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। 

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबले जीते. जबकि पंजाब किंग्स को 17 मैचों में सफलता मिली. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे, जिनमें पंजाब किंग्स को जीत मिली थी। 

चेन्नई Vs पंजाब H2H
कुल IPL मैच: 33
चेन्नई ने जीते:16
पंजाब ने जीते: 17

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। 

इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्य.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, मैट हेनरी और खलील अहमद.
इम्पैक्ट सब: राहुल चाहर। 

 

 

admin

Related Posts

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम…

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

नई दिल्ली  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच फीफा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल राजनीति (डिप्लोमेसी) एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 28 फरवरी को अमेरिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन