सतना का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार महिला की नग्न तस्वीरें खींचकर किया गंदा काम, पुलिस ने लिया ये एक्शन

सतना

 मध्य प्रदेश के सतना जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है. महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर रेप के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.  आरोप हे कि घर खरीदने का सौदा होने के बाद प्रापर्टी डीलर की नीयत महिला पर खराब हो गई. घर आने-जाने के दौरान महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी अद्धनग्न तस्वीर ले ली और उसी को वारयल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. इससे  तंग महिला ने गुरूवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी प्रापर्टी डीलर पर केस दर्ज कर लिया गया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला शहर के लालता चौक क्षेत्र में रहती है. उसके पति की तबियत खराब थी और बेटे जॉब के सिलसिले में शहर से बाहर रहते थे. यही कारण है कि वह अपना घर बेच कर बेटों के पास जाना चाहती थी. प्रापर्टी बेचने के दौरान आरोपी मजीद खान के साथ 60 लाख रुपए में सौदा हुआ. आरोपी ने डेढ़ साल का समय लेकर 10 लाख रुपए अग्रिम देकर एग्रीमेंट कर लिया. इसके बाद अक्सर घर आने-जाने लगा. घर में बीते साल की आठ मई को धोखे से स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया और आपत्तिजक तस्वीर मोबाइल पर ले ली. इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. अंतिम बार आरोपी ने महिला के साथ 15 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया.

महिला की रिपोर्ट पर आरोपी मजीद खान निवासी टिकुरिया टोला पर नामदज एफआईआर दर्ज की गई है..महिला की रिपोर्ट के आधार पर धारा 376, 376 (2)(एन), 328,450 और 506 का प्रकरण कायम किया गया है.

 पैसे मांगने पर कोर्ट में केस किया

बताया जा रहा है कि जब महिला और प्रापर्टी डीलर के बीच हुए सौदे का समय पूरा हो गया तो महिला ने उससे पैसों की मांग की और रजिस्ट्री कराने को कहा. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने को कहा और न बनाने पर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. काफी दिनों बाद महिला ने साहस जुटाया और मामले से अपने परिचितों को अवगत कराया. उसके बाद थाने जाकर आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया.
हिरासत में आरोपी

बताया जाता है कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी को पुलिस ने उसके घर से ही हिरासत में लिया है.

admin

Related Posts

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन की मिसाल, CM यादव ने साझा किया महानाट्य का महत्व

सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सुशासन…

पर्यावरणीय मंजूरी में बदलाव, अब 45 दिन तक मौन रहने पर मुख्य सचिव करेंगे फैसला

भोपाल  खदान, सड़क निर्माण या अन्य परियोजनाएं हों, इनकी पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े महत्वपूर्ण नियम में केंद्र सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके प्रभावी होने पर यदि किसी परियोजना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन