पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने पर इस तरह निकाला गुस्सा

मुंबई

पृथ्वी शॉ का खराब फार्म अब उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है। दरअसल मुंबई ने अपने विजय हजारे ट्रॉफी स्कॉड से उन्हें बाहर कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन MCA ने स्क्वाड में उनका नाम नहीं दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि पृथ्वी शॉ का नाम विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल क्यों नहीं किया गया है। दरअसल पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन बावजूद इसके एमसीए की ओर से इस सीजन उनका नाम टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने भगवान की फोटो लगाकर सब कुछ भगवान पर छोड़ने की बात लिखी थी, इसके बाद पृथ्वी शॉ के फैंस ने उनका जमकर समर्थन किया।

वहीं अब पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुने जाने को लेकर MCA की ओर से सफाई जारी की गई है। दरअसल MCA ने जानकारी दी है कि पृथ्वी शॉ को फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है, इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में है। दरअसल खराब फिटनेस के चलते उन्हें कई बार प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। एमसीए की ओर से पृथ्वी शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की बात कही गई है। बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन में खास नहीं रहा है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ

हालांकि इस फैसले से नाराज पृथ्वी शॉ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े दर्शाए, इस आंकड़े में उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में सिलेक्शन ना होने पर नाराजगी जाहिर की और मैसेज दिया कि इतना करने के बाद भी यदि चांस नहीं दिया जा रहा है, तो सब कुछ भगवान पर छोड़ देना चाहिए। दरअसल पृथ्वी शॉ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतना खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है। पृथ्वी शॉ ने 9 मैचों में कुल 21.88 की औसत से 197 रन बनाए हैं, जिसके चलते एमसीए ने पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर कर दिया है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल