सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया आभार

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर के माधव दास पार्क में चल रहे तीन दिवसीय "सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन" और इससे जुड़ी प्रदर्शनियों की सराहना कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित तीन दिवसीय "सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य" के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश सरकार और कलाकारों को दी गईं शुभकामनाएं अमूल्य हैं। मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और आदर्श जीवन पर आधारित यह भव्य महानाट्य देशवासियों को उनके स्वर्णिम युग की स्मृतियों से जोड़ते हुए सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के संदर्भ में 11 अप्रैल 2025 को भेजे अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि “उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के गौरव और वैभव को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। उनका शासन काल जन-कल्याण, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए जाना जाता है। मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में यह आयोजन निश्चित रूप से युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़कर आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से परिपूर्ण नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश ने मध्यप्रदेश सरकार और महानाट्य महामंचन के सभी कलाकारों में उत्साह का संचार करते हुए नई ऊर्जा प्रदान की है।

 

admin

Related Posts

बीजेपी कार्यसमिति में 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले 30% विशेष आमंत्रित सदस्य, संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण

भोपाल  बीजेपी की प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। इस बार कार्यसमिति का आकार काफी छोटा किया जा रहा है, जिससे…

पाकिस्तान से धमकी के बावजूद नाजिया इलाही खान का बयान- मैं डरने वाली नहीं, संघर्ष जारी रहेगा

खरगोन  सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा की फायरब्रांड नेता नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है, जिसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर