मतदाता सूची का 16 से होगा प्रारंभिक प्रकाशन, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में स्थानीय चुनाव की तैयारी शुरू

बेमेतरा.

बेमेतरा जिला समेत प्रदेश में इसी साल दिसंबर माह में निकाय व 2025 के जनवरी माह में पंचायत चुनाव होना संभावित है। स्थानीय चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत (ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत) व नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा।

निकायों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन इसी माह 16 अक्तूबर व पंचायतों के मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। आयोग द्वारा बेमेतरा जिले के नगर पंचायत बेरला, कुसमी, भिंभौरी, दाढ़ी, नवागढ़, साजा, थानखम्हरिया, देवकर, परपोड़ी व ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी किया गया है। विधानसभा की मतदाता सूची में एक जनवरी 2024 की स्थिति में दर्ज 18 वर्ष व अधिक आयु के मतदाता पंचायत-नगरीय निकाय की नामावली में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र होंगे। विधानसभा की 8 फरवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पंचायत-निकाय की प्रारंभिक मतदाता सूची वार्ड वार विभाजित कर तैयार की गई है। 8 फरवरी 2024 के बाद विधानसभा की नामावली में नाम दर्ज कराने वाले ऐसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के है, उन्हें निकाय/पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता पहचान पत्र के साथ निर्धारित फार्म भरकर फोटो समेत प्राधिकृत कर्मचारी के पास जमा करना होगा। इस संबंध मतदाता को जानकारी देने जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा। नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार द्वारा मुनादी कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने के लिए न छूटे।

admin

Related Posts

21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के निरीक्षण में 21 जिलों में संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कई कमियां सामने आई हैं। इन खामियों को लेकर आयोग ने सख्ती दिखाते…

छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर में रजत, पुरुष हॉकी टीम को कांस्य, मेजबान पुरुष फुटबॉल टीम फाइनल में 

रायपुर  रेस वॉकर दशरथ तलवार और मिडिल-डिस्टेंस धाविका नागिनी के स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आठवें दिन अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ