दो लाख का इनामी भी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में दो स्थाई वारंटी समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा.

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। यहां दो स्थाई वारंटी नक्सलियों सहित चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी सुकमा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी), थाना तोंगपाल पुलिस, 02 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 227 वाहिनी के आसूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष प्रयास रहा। सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल चार नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर —
1. मिड़ियम भीमा पिता मिड़ियम हुंगा (प्लाटून नंबर 04 का सदस्य ईनामी दो लाख रुपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0)।
2. सोड़ी मुन्ना उर्फ मनोज पिता स्व. कलमू (कामावरम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी राजपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग0) ने मनीष रात्रे उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं ज्ञानेश प्रताप सिंह सहायक कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
3. मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी लखमा (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा।
4. सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू (सीएनएम सदस्य) उम्र लगभग 33 वर्ष निवासी ग्राम इरपा खासपारा थाना कुकानार जिला सुकमा (छ0ग0)।

मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स जिला सुकमा एवं विजयेन्द्र पाल, सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना तोंगपाल पुुलिस बल एवं 227 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना षाखा के कार्मिकों की रही है विशेष प्रयास। उपरोक्त सदस्यों प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बैनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है।
इसके अतिरिक्त आत्समसमर्पित नक्सली मुचाकी देवा पिता मुचाकी लखमा एवं सुला मुचाकी उर्फ कवासी चुला पिता स्व. दसरू के विरूद्ध पूर्व से थाना तोंगपाल में अपराध क्रमाक 09/2013 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया है। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

admin

Related Posts

राहत की खबर: दक्षिण-पश्चिम मानसून के अग्रिम आगमन के संकेत, मौसम विभाग ने जताई संभावना

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर साल 1 या 2 जून को मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून…

कोरबा के लोगों को बड़ी राहत, बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर मंत्री लखनलाल देवांगन का बड़ा बयान

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन उद्योग मंत्री ने ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक, रिसदा से रिसदी, दर्री बैराज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव