मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में कुछ मौके ऐसे आए, जब मैदान पर तीखी नोक-झोंक और विवाद देखने को मिले. कीरोन पोलार्ड vs मिचेल स्टार्क का विवाद हो या महेंद्र सिंह धोनी का मैदान पर अंपायर से भिड़ना या फिर गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच टकराव- ये सभी पल आज भी फैन्स को याद हैं.

हालांकि अब आईपीएल का माहौल पहले से ज्यादा शांत और प्रोफेशनल नजर आता है. पिछले साल अगस्त में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में दिग्वेश राठी और नीतीश राणा के बीच हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. तब दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहस हुई थी और मामला हाथापाई तक पहुंचने वाला था. उस विवाद के बाद नीतीश राणा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था. जबकि दिग्वेश राठी की 80 फीसदी मैच फीस काटी गई थी.

इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच 1 मार्च को निर्धारित आईपीएल 2026 के मुकाबले से पहले जब दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए, तो फैन्स को फिर से टकराव की उम्मीद थी. हालांकि, मुकाबले से पहले ही पूरा मामला शांत हो गया.

ऋषभ पंत बने पीसमेकर
कैमरों में कैद हुआ कि लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर राठी और दिल्ली कैपिटल्स के बैटर नीतीश राणा बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ ने पहल करते हुए दोनों को बुलाया और विवाद खत्म करने को कहा. पंत ने दिग्वेश राठी से कहा, 'तू कहां जा रहा है? बस हो गया.' वहीं नीतीश राणा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, 'फिर तो मुझे तेरे साथ बैठना पड़ेगा.'

इस दौरान कुलदीप यादव भी बातचीत में शामिल हुए और माहौल को हल्का बना दिया. उन्होंने मजाक में कहा, 'बहुत ज्ञान दे दिया.' इसके बाद पंत और कुलदीप के बीच दोस्ताना अंदाज भी देखने को मिला.

अब भले ही मैदान पर पहले की तरह गरमागरमी कम हो गई हो, लेकिन ऐसे छोटे-छोटे मोमेंट्स आईपीएल को और दिलचस्प जरूर बना रहे हैं. पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन औसत रहा था और इस बार दोनों टीमें नई शुरुआत करना चाहेंगी.

admin

Related Posts

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

हैदराबाद डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश शीर्ष…

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

 नई दिल्ली  भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। उनकी फिटनेस की वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलना भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up