प्रदेश की मांगी खुशहाली, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर सरोवर में में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने की पूजा

अजमेर.

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ जगत पिता ब्रह्म जी के दर्शन किए और अजमेर व प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना मांगी। ब्रह्मा मंदिर के महंत वैभव वशिष्ठ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। साथ ही मंदिर परिसर में बने श्री सिद्धेश्वरी अंबे माता के दर्शन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अरुण पाराशर ने धर्मेंद्र राठौड़ को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

इसके बाद विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार से पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान सरोवर की पूजा कराई। मेंघेद्र पाराशर ने आरती कराई। इस दौरान तीर्थ पुरोहित वैद्यनाथ पाराशर व संजय पाराशर, दामोदर मुखिया, एडवोकेट विकास मुखिया आदि पुष्कर वासियों ने राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अवसर पर पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, सरपंच विष्णु सिंह राठौड़ व कर्मचारी महासंघ के जिले अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ सहित आदि मौजूद रहे।

सरकार जारी करे बजट
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार से अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करने का आग्रह किया। साथ ही पेयजल के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने बात कही। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला अगले माह शुरू होने वाला है। ऐसे में पुष्कर मेले में देश व विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार पुष्कर मेले के लिए पांच करोड़ का बजट जारी करे। साथ ही राज्य सरकार से नगर परिषद में स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि जनहित और सरकारी काम सुचारू चल सके। इसी के साथ उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत से भी पेयजल समस्या दूर कर बेहतर पेयजल व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

admin

Related Posts

‘दागी-निर्दोष अलग नहीं हो सकते’, राजस्थान SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

जयपुर राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिकाओं…

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद जयपुर में सख्ती, 73 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

 जयपुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हासिम उर्फ खरगोश के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में एक साल तक रहने के खुलासे के बाद से राजधानी में हड़कंप मच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई