पुलिस ने बताया- कुरान पर एक अफवाह और 140 पोस्ट, नागपुर में देखते ही देखते बिगड़ा माहौल, हुआ उपद्रव

नागपुर
सोमवार की शाम को नागपुर में जो बवाल मचा, वह अब थम गया है। लेकिन अब भी महल समेत शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लागू है। अब तक इस मामले में पुलिस ने 84 लोगों को अरेस्ट किया है, जिसमें ने से एक मास्टरमाइंड फहीम खान भी शामिल है। इस बीच पुलिस का कहना है कि यह पूरा बवाल एक अफवाह पर हुआ कि हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया गया है। इस कपड़े में कुरान की आयतें लिखी थीं। इसी अफवाह पर उस जगह भीड़ जुटी, जहां हिंदू संगठनों का प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया। महल इलाके में हिंदू समाज की दुकानों, घरों और प्रतिष्ठानों को टारगेट करते हुए उपद्रवी भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की। यह बलवा ऐसा था कि करीब एक दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए और इतने ही नागरिकों को चोटें आईं।

पुलिस का कहना है कि कुरान की आयतें लिखे कपड़े को जलाने की अफवाह और कुल 150 के करीब उकसाने वाली पोस्ट ने माहौल बिगाड़ दिया। इन अफवाहों ने ऐसा काम किया कि देखते ही देखते मुस्लिम वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुटने लगे। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के दौरान ही ये लोग जुटे तो माहौल खराब हो गया। इस पूरी साजिश में एक फेसबुक अकाउंट ऐसा भी पाया गया है, जिसका संचालन बांग्लादेश से हो रहा था। साफ है कि इस हिंसा के पीछे एक गहरी साजिश भी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान एक चादर को जलाया गया। इस चादर में कुरान की आयतें लिखी थीं।

इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया था, जिन्हें गुरुवार को बेल पर ही रिहा कर दिया गया। नागपुर पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने जो जांच की है, उससे पता चला है कि करीब 140 पोस्ट और वीडियो ऐसे थे, जिनसे लोगों को उकसाने की कोशिश हुई। इन अकाउंट्स को नोटिस भेजा गया है। फेसबुक से इन अकाउंट्स को चलाने वालों की पहचान पूछी गई है। इसके अलावा ऐसी आपत्तिजनक सामग्री हटाने को भी कहा गया है। महाराष्ट्र साइबर सेल का कहना है कि इन पोस्ट को इस तरह से लिखा गया था कि एक वर्ग की भावनाएं आहत हों। इसी के नतीजे में जो उपद्रव हुआ, उसने माहौल बिगाड़ दिया।

सीएम फडणवीस ने कहा था- हिंसा के पीछे कोई साजिश है
फिलहाल प्रशासन ने नागरिकों को अलर्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट सोच-समझकर ही शेयर करें। बांग्लादेश से संचालित होने वाले एक फेसबुक अकाउंट पर तो यह भी लिखा गया कि अभी यह एक छोटी घटना है। भविष्य में ऐसे कई वाकये होंगे। साइबर सेल ने फेसबुक से ऐसी सभी सामग्रियों को ब्लॉक करने को कहा है। अब तक पुलिस ने इस केस में 10 एफआईआर दर्ज की हैं और कुल 84 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि नागपुर हिंसा के पीछे कोई साजिश है। इस केस में अरेस्ट फहीम खान के बारे में भी पता चला है कि वह लोगों को उकसाता था। यहां तक कि वह पुलिस को भी हिंदुओं की फोर्स कहता था।

  • admin

    Related Posts

    बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

     पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

    नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई