150 कैमरों के फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पकडे

चित्तौड़गढ़.

शहर के सदर थाना इलाके में फव्वारा चौक में गत दिनों हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक के खिलाफ इससे पहले भी 34 प्रकरण दर्ज हैं तथा महाराष्ट्र की तीन वारदातों में भी वह वांछित चल रहा है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि शहर के सदर थाना इलाके में बीती 6 अक्टूबर को चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी, इसमें अज्ञात बदमाश प्रताप नगर निवासी रतनदेवी खाब्या की चेन झपटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वारदात के खुलासे के लिए सदर थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया, जिसने वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने मामले में बेगूं के आखरिया चौक निवासी रणजीत उर्फ राजवीर पुत्र बंशीलाल खटीक तथा निम्बाहेड़ा के राठाजना हाल बेगूं निवासी चंद्रसिंह उर्फ चिंटू पुत्र शंकरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ कर चेन बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपित रणजीत शातिर चेन स्नेचर व बाइक चोर है। इसने अलग-अलग राज्यों में 40 वारदातें कबूल की हैं, वहीं महाराष्ट्र के तीन प्रकरणों में भी यह वांछित चल रहा है।

admin

Related Posts

धर्मांतरण या प्रार्थना सभा? राजस्थान की घटना पर सच्चाई को लेकर सवाल खड़े

जयपुर शुक्रवार (1 मई) देर शाम संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सभा की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां बड़ी संख्या में लोगों…

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका