पुलिस का ऐक्शन बाबा सिद्दीकी मामले में पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार, फडणवीस से मिले बेटे जीशान

मुंबई
मुंबई में एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने पांच और आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। बाबा सिद्दीकी की उनके विधायक बेटे जीशान के कार्यालय के बाहर पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से भी सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली गई है। मामले में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाद में भी कई को अरेस्ट किया है।

इस मामले में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल व सीनियर पुलिस ऑफिसर भी मौजूद थे। पुलिस ने जीशान और उनके परिवार को मामले की जांच के बारे में जानकारी दी है। डिप्टी सीएम के दफ्तर ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य परिवार को जांच के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना था।

इससे पहले गुरुवार को मुंबई पुलिस ने मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया, ताकि उन्हें देश से भागने से रोका जा सके। एलओसी में नामित अन्य दो आरोपी सह-साजिशकर्ता शुभम लोनकर और संदिग्ध हैंडलर मोहम्मद जीशान अख्तर हैं। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीमों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। एलओसी इसलिए जारी किया गया है क्योंकि आरोपी देश से भागने का प्रयास कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सर्कुलर के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी बंदरगाहों और हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) हरीशकुमार बालकराम निसाद (23), और सह-साजिशकर्ता तथा शुभम लोनकर का भाई प्रवीण लोनकर, जो पुणे का रहने वाला है।

admin

Related Posts

आतंक के बड़े चेहरे का अंत! ISIS कमांडर अबू बिलान मिनूकी मारा गया, ट्रंप ने ऑपरेशन पर कही बड़ी बात

वाशिंगटन ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट के एक टॉप कमांडर को मार गिराया गया…

चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- होर्मुज को लेकर जिनपिंग ने दे दी सहमति

बीजिंग  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ