PNB की भर्ती 5000 पदों के लिए, सैलरी के बारे में जानें क्या है प्रस्तावित रकम?

मुंबई 

 पंजाब नेशनल बैंक में 5000 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी निकली है. पीएनबी की इस भर्ती में 8 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि इस भर्ती में किन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है और सेलेक्शन होने के बाद कितनी सैलरी दी जाएगी. 

किन पदों पर हो रही है भर्ती?

बैंक की ओर से अप्रेंटिस पदों पर भर्ती हो रही है. ये पर्मानेंट जॉब नहीं होगी और उम्मीदवारों को सिर्फ एक साल तक ही ट्रेनिंग का मौका मिलेगा. ऐसे में जो भी भर्ती में अप्लाई कर रहे हैं, वो इस बात को ध्यान में रखकर ही अप्लाई करें. ये भर्ती देशभर में है और हर राज्य में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी

कितनी मिलेगी सैलरी?

अगर सैलरी की बात करें तो इस भर्ती में शहर के आधार पर उम्मीदवारों को पैसे दिए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रामीण, सेमी अर्बन, अर्बन इलाकों में होती है, उन्हें 12,300 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा जिन उम्मीदवारों को मेट्रो सिटी के लिए चयनित किया जाएगा, उन्हें 15 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी. 

कितनी साल के उम्मीदवार कर पाएंगे अप्लाई?

जिन उम्मीदवारो की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 20 साल हो गई है और ज्यादा से ज्यादा 28 हो गई है, वो इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं. इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी गई है. 

साथ ही इसमें किसी भी वर्ग से ग्रेजुएट उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो गया हो. ये ट्रेनिंग इसलिए खास है, क्योंकि इसमें 50 हफ्ते तक ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी.

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 0 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना