PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश- छिप नहीं पाएंगे भारतीयों का खून बहाने वाले, 22 मिनट में झुकाया

नई दिल्ली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है और उनकी सरकार राष्ट्रीय हित में जो भी कदम उचित हों, उठाती है। आध्यात्मिक संत और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच बातचीत के शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने देश का नाम लिए बिना कहा कि भारत में निर्मित हथियारों ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान अपना प्रभाव दिखाया।

उन्होंने कहा, 'हमने दिखाया है कि भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नहीं है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आध्यात्मिक संत श्री नारायण गुरु के आदर्शों पर काम किया है, जो भेदभाव से मुक्त मजबूत भारत चाहते थे। मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उनकी सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भारत को मजबूत बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम हो रही है और यह रक्षा क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के संदर्भ में कहा कि भारतीय सेना ने 22 मिनट में भारत में निर्मित हथियारों से दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भारत में निर्मित हथियारों को दुनिया भर में सराहा जाएगा। प्रधानमंत्री ने आवास, पेयजल और स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनसे समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, इससे पहले की तुलना में अधिक संख्या में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान खोले गए हैं।

admin

Related Posts

टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

तमिलनाडु  तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों…

कोलाथुर सीट पर CM स्टालिन को झटका, TVK ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, केरल में कांग्रेस का दबदबा

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/गुवाहाटी  विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताज़ा रुझानों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरलम से चौंकाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य