तेजस्वी पर पीएम मोदी का तंज: ‘कनपटी पर कट्टा रखकर बनाया गया मुख्यमंत्री चेहरा’

पटना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बिहार के आरा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए RJD और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया।” प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि RJD के उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाए, लेकिन RJD ने दबाव डालकर यह फैसला कांग्रेस से छीन लिया। मोदी ने कहा कि दोनों दलों के बीच पहले से ही गहरा मतभेद है और चुनाव के बाद यह टकराव और बढ़ेगा। “इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता,” उन्होंने कहा।
 
बिहार के युवाओं को बिहार में ही मिलेगा रोजगार
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि NDA का संकल्प है कि बिहार के युवा राज्य से बाहर न जाएं, बल्कि यहीं काम पाएं और बिहार का नाम रोशन करें। उन्होंने घोषणा की, “हम आने वाले दिनों में 1 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। यह सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि इसे साकार करने का ठोस प्लान तैयार है।”
‘ईमानदार घोषणापत्र बनाम जंगलराज गठबंधन’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित बिहार के लिए NDA ने एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र पेश किया है। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, “एक तरफ NDA का ईमानदार घोषणापत्र है, वहीं दूसरी तरफ जंगलराज गठबंधन का घोषणापत्र धोखे और झूठ से भरा है। जनता अब सब जानती है, किसी के बहकावे में नहीं आएगी।”
 
सिख दंगों की दिलाई याद
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर 1984 के सिख दंगों की याद दिलाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “1 और 2 नवंबर 1984 को कांग्रेस के लोगों ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिखों का नरसंहार कराया था। आज भी कांग्रेस उन्हीं दोषियों को सम्मानित कर रही है और उन्हें नए पद दे रही है।” उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस दोनों को अपने पापों का कोई पछतावा नहीं है। “एक ने जंगलराज दिया, तो दूसरे ने देश को दंगों की आग में झोंका”।

admin

Related Posts

महंगाई बेलगाम! ईंधन के मोर्चे पर फिर बढ़े दाम, CNG हुई महंगी

नई दिल्ली एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा होने के बाद अब तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भी इजाफा किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई…

विजय सरकार ने संभालते ही दी राहत, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने  सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के महंगाई भत्ते (DA) में दो फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। उन्होंने यह तोहफा मुख्यमंत्री बनने के चंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर