PhonePe-GPay यूजर्स सावधान! 1 अक्टूबर से इन लेनदेन पर लगेगी रोक

नई दिल्ली

UPI के आने के बाद से भारत में कैश का कल्चर लगभग खत्म हो गया है। अब हर कोई Phonepe, GooglePay या PayTm जैसी UPI ऐप्स के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करता है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो जान लें कि NPCI यानी कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI के लिए नए नियम जारी किए हैं। इन बदले हुए नियमों के अनुसार 1 अक्टूबर 2025 से UPI ऐप्स पर एक बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फीचर पीयर-टू-पीयर (P2P) "कलेक्ट रिक्वेस्ट" हटा दिया जाएगा।

क्या है P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर?
बता दें कि P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर की मदद से एक यूजर दूसरे UPI यूजर से पेमेंट की रिक्वेस्ट कर सकता था। इसके बाद सामने वाला यूजर रिक्वेस्ट को स्वीकार कर अपना UPI पिन डालकर पेमेंट कर देता है। कुछ समय से इस फीचर का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए ज्यादा होने लगा था। इसके बाद अब NPCI ने इस फीचर को UPI ऐप्स से हटाने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अब UPI ऐप्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स किसी के रिक्वेस्ट करने पर पेंमेंट नहीं कर पाएंगे।

कैसे होती थी धोखाधड़ी?
UPI ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी करने वाले इस P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट फीचर का इस्तेमाल खूब किया करते थे। इसके जरिए वह नकली पहचान या फर्जी इमरजेंसी बताकर यूजर को पैसे की रिक्वेस्ट भेजा करते थे। इसके बाद यूजर उस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेता था और उसका पूरा अकाउंट खाली हो जाया करता था। इस फीचर पर 2,000 रुपये की लिमिट होने के बावजूद कई मामलों में लोग ठगे जा रहे थे।

अब आगे क्या होगा?
अब 1 अक्टूबर से यह फीचर UPI ऐप्स पर दिखाई नहीं देगा। अगर आपको UPI ऐप्स से पेमेंट करनी होगी, तो आपको इसके लिए QR कोड स्कैन या कॉन्टैक्ट नंबर को चुनना होगा। इसके बिना किसी तीसरे तरीके से UPI पेमेंट नहीं हो पाएगी। जानकारों का मानना है कि इससे UPI यूजर्स के साथ होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में भारी गिरावट आएगी।

इन सर्विसेज पर नहीं होगा असर
अगर आप सोच रहे हैं कि कहीं ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए मर्चेंट द्वारा पेमेंट रिक्वेस्ट किए जाने पर भी आप UPI पेमेंट नहीं कर पाएंगे, तो ऐसा नहीं है। Flipkart, Amazon, Swiggy, IRCTC जैसी मर्चेंट सर्विसेज पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इनका इस्तेमाल करने पर आप पहले की तरह ही कलेक्शन रिक्वेस्ट भेज पाएंगे। इसके बाद आपको रिक्वेस्ट को स्वीकार कर UPI पिन डालकर पेमेंट करना होगा।
भव्य भारद्वाज

  • admin

    Related Posts

    Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, दमदार फीचर्स लीक

    अगर आप Motorola के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही भारत में Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही…

    क्या सच में तेल लगाने से बढ़ते हैं बाल? जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय

    भारत में बालों में तेल लगाने की परंपरा सालों पुरानी है. अक्सर कहा जाता है कि नियमित तेल मालिश से बाल तेजी से लंबे और घने होते हैं. लेकिन क्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 1 views
    खेतों से अभ्यास करने वाली पूजा सिंह बनीं चैंपियन, 2026 कॉमनवेल्थ का क्वालिफाइंग मार्क भी पार

    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    IPL 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की अगली एंट्री इंडिया-ए ट्राई सीरीज में