निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को बताया निर्दोष

बिलासपुर

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोकी गांव में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कोटवार एवं एक अन्य व्यक्ति पर फंसाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोप लगा था। जांच के बाद सुरेश मिश्रा को 25 जून को निलंबित किया गया था। इसपर तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान ढेका गांव के कुछ भूमि मालिकों के नाम फर्जी तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में जोड़कर गलत मुआवजा प्रकरण तैयार करने की आरोप लगा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद सुरेश मिश्रा मानसिक तनाव में थे जो 30 जून को रिटायर्ड होने वाले थे। फिलहाल सुसाइड नोट और मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामले में एडिशनल एसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल ने जानकारी दी है कि थाना सकरी के ग्राम जोकि में सुरेश कुमार मिश्रा पिता पंचराम मिश्रा उम्र 62 वर्ष निवासी अयोध्या नगर रिंग रोड 2 बिलासपुर द्वारा अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। दो सुसाइड नोट मिले हैं। जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

    रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रहे 10 किमी फोरलेन सड़क के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने…

    पुलिस महकमे में बदलाव की लहर, जांजगीर SP ने जारी की नई तबादला सूची

    जांजगीर-चांपा. पुलिस महकमे की कार्यशैली में कसावट के लिहाज से जांजगीर-चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कई अहम तबादले किए हैं. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा