कुटेशर में भयानक हादसा, गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत

रायपुर
राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में देर रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। चूंकि फैक्ट्री में सारा सामान ही जलने वाला था, इसलिए देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आया है। इस दौरान अंदर मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचायी मगर एक कर्मचारी कि जिंदा जल कर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भीतर फंसे कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। कुछ अन्य मजदूर भी झुलसे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि हादसे का शिकार हुए कर्मचारी की पहचान कर ली गई है। कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 साल बतायी जा रही है, जो मगर लोड धमतरी का निवासी था। पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

admin

Related Posts

वनांचल क्षेत्र में पानी की समस्या दूर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से सोलर पम्प चालू

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर जिले के अत्यंत दूरस्थ वनांचल ग्राम बेलामी, पंचायत घुईडीह, विकासखंड ओड़गी में देखने को मिला,…

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रहे 10 किमी फोरलेन सड़क के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा