गांव में दो दिन से दहशत, राजस्थान-केकड़ी में पागल कुत्ते ने 12 लोगों को काटा

केकड़ी.

केकड़ी जिले के सांपला गांव में इन दिनों एक कुत्ते ने आतंक मचाया हुआ है। कुत्ते ने दो दिनों में 12 से भी ज्यादा जनों को काटकर जख्मी कर दिया है। यह कुत्ता पागल बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता किसी पर भी झपट पड़ता है और हाथ, पैर या पिंडलियों पर काट लेता है।

अब तक 12 जने इस कुत्ते का शिकार बन कर जख्मी हो चुके हैं। कई लोगों के तो कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए हैं। गांव वालों का कहना है कि उन्हें घावों की चिंता नहीं है, वे तो देर सवेर भर जाएंगे, मगर कुत्ते के पागल होने की आशंका से वे भयभीत हैं। उन्हें कुत्ते का शिकार हुए लोगों को रेबीज या हाइड्रोफोबिया से ग्रस्त हो जाने का डर सता रहा है। हालांकि सांपला के राजकीय अस्पताल में कुत्ते के काटने का शिकार हुए लोगों का इससे संबंधित उपचार शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने परामर्श के बाद घायलों को निर्धारित चक्र के अंतर्गत एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज देना शुरू कर दिया है।

बताया गया कि गांव के चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल सोनी, आरुषि, प्रिया, कमरुद्दीन, जगनारायण सिंह राठौड़, मगनाराम बलाई, कृष्ण गोपाल सहित अन्य को पागल कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। उन्हें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। अस्पताल के डॉ राधेश्याम चौधरी और डॉ जितेंद्र जाट ने इन सभी को कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगाकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ते के काटने पर यह मान कर इलाज शुरू कर देना चाहिए कि वह कुत्ता रेबीज से संक्रमित है। समय पर एंटी रेबीज डोज शुरू हो जाने पर इस विषाणु से संक्रमण का खतरा टल सकता है। फिलहाल सांपला में पागल कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत का माहौल है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य