पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं को करेंगे जागरूक, निकालेंगे 160 किमी की पदयात्रा, 8 जगहों पर हो सकती मुलाकात, जानें

छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द एक और पदयात्रा शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही हैं। यह पदयात्रा सनातन के जागरण और हिंदुओं को आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।

यह यात्रा 160 किमी की होने वाली है। जो 21 नवंबर 2024 से आरंभ होगी। बागेश्वर धाम से शुरू होकर यह भव्य पदयात्रा ओरछा धाम पहुंचेगी। इस दौरान बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई स्थानों पर रुककर भव्य भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आठ दिन चलने के बाद 29 नवंबर 2024 को इस यात्रा का समापन होगा।

इन जगहों पर रुकेंगे बाबा बागेश्वर

पहले दिन यह यात्रा बागेश्वर धाम से शुरू होगी। इसके बाद फोर लोन रोड से होते हुए पैदल चलकर बागेश्वर बाबा पहला स्टॉप कदारी गांव में लेंगे। दूसरे दिन 17 से 18 किमी चलकर यात्रा छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन पहुंचेगी। इसके बाद 23 तारीख को यह यात्रा नौगांव में विराम लेगी। चौथे दिन यहां से शुरू होकर देवरी डेम नामक स्थान पर विराम लेगी। इसके बाद पांचवे दिन यात्रा मऊरानीपुर पर विश्राम लेगी। 6वें दिन यात्रा निवाड़ी में विश्राम लेगी। इसके बाद अंतिम में यादव ढाबा होते हुए ओरछा धाम में यात्रा का समापन होगा।

यात्रा के दौरान हर दिन चलेंगे पैदल 20 किमी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि ‘हिंदुओं को एकजुट करने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 21 से 29 नवंबर तक पदयात्रा करेंगे.’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम तीर्थ से अपनी यात्रा शुरू करेंगे. यह यात्रा प्रतिदिन 20 किलोमीटर चलेंगे. वह 30 नवंबर को ओरछा पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे.

रजिस्ट्रेशन के बाद ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा में शामिल होने वाले अनुयायियों से अपील है कि वे पहले रजिस्ट्रेशन करवा लें. जिससे भोजन प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अभी से इंतजाम किया जा सके. धीरेंद्र शास्त्री ने ये भी कहा कि जो अनुयायी 8 दिनों तक यात्रा में साथ चलेंगे. वे अपने साथ कंबल, बिस्तर और थाली लेकर जरूर आएं. जो अनुयाई रजिस्ट्रेशन कराएंगे. इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनकी व्यवस्था की जाएगी.

21 नवंबर से शुरू होगा यात्रा
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना और हिंदू एकता को मजबूत करना है. नवंबर में निकलने वाली यात्रा का पड़ाव गांव मेंरहेगा. कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि यात्रा में सबसे आगे बागेश्वर धाम से केसरिया ध्वज निकलेगा. जो कि समापन अवसर पर ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में विधि विधान के साथ चढ़ाया जाएगा.

राम राजा सरकार के दर्शन करेंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री

ओरछा पहुंचने के बाद यहां भव्य भजन संध्या का आयोजन और अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। फिर बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ओरछा के फेमस भगवान राम राजा सरकार के दर्शन करने के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद उनके साथ भक्तों का सैलाब वापस बागेश्वर धाम की ओर वापसी करेगी।

admin

Related Posts

उज्जैन के महाकाल मंदिर में बदलाव: प्रबंध समिति ने लिए अहम फैसले, 5 न्यास बनाए जाएंगे

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से अन्न क्षेत्र, भक्त निवास, पारमार्थिक…

नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: डीडीएस टैंक की चपेट में आए मजदूर, दो की मौके पर मौत

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान और तलाश के तहत एक महीने के भीतर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन के अभियान के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई