ओवैसी ने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए

नई दिल्ली
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर रक्षा बलों द्वारा किए गए लक्षित हमलों का स्वागत किया और कहा कि पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए।

इससे पहले, ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पाकिस्तान के 'डीप स्टेट' को ऐसा कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए कि फिर कभी पहलगाम जैसी घटना न होने पाए। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए। जय हिंद!'' पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 नागरिकों के नरसंहार की घटना के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ये मिसाइल हमले किए गए। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद मंगलवार को कहा था कि भारत को इस हमले का माकूल जवाब देना चाहिए। ओवैसी ने पहलगाम की घटना के संबंध में संवाददाताओं से कहा था कि यह एक आतंकी हमला था, एक कायराना हमला। हम इसकी जितनी निंदा करें, उतनी कम है। हमने देखा है कि कैसे पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की।

उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को अलग करके तथा पुरुषों से उनके धर्म के बारे में पूछकर जिस तरह उनकी हत्या की गई, वह भयानक और अमानवीय था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता ने कहा, ''जो लोग कलमा नहीं पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी गई। यह बर्बरता है।'' ओवैसी ने कहा कि कश्मीर के स्थानीय निवासी इस हमले का खामियाजा भुगत रहे हैं क्योंकि पर्यटन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, ''यहां से बड़ी संख्या में पर्यटक चले गए हैं। हम चाहते हैं कि हमारी सरकार इस पर माकूल जवाब दे। हमने सर्वदलीय बैठक में भी यही कहा।''

  • admin

    Related Posts

    होर्मुज के नजदीक भारतीय जहाज बना निशाना, भारत ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई

    बेंगलुरु  ओमान तट के पास एक भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए मिसाइल हमले को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते…

    SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन से होगी शुरुआत

    नई दिल्ली चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी