ओरछा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वास्तुकला का एक अद्वितीय केंद्र है – राज्यपाल पटेल

निवाड़ी
प्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय मंगुभाई पटेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर ओरछा पहुंचे। ओरछा प्रवास के दौरान उन्होंने सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया और वहां की अनूठी परंपराओं से रूबरू हुए। राज्यपाल पटेल ने अपने दौरे की शुरुआत रामराजा मंदिर में भगवान रामराजा के दर्शन कर की। यहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और तरक्की की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने स्थानीय पुजारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत की। मंदिर दर्शन के बाद जहांगीर महल पहुंचे। जहां उन्होंने महल के अद्वितीय स्थापत्य कला और नक्काशी को देखकर इसकी प्रशंसा की। इसके बाद वह सातार घाट स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मृति स्थल पहुंचे और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया।

प्रवास के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को होमस्टे की विशेषताओं और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की जरूरत बताई। इस अवसर पर उन्होंने बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लिया और उसकी जमकर तारीफ की। इस अवसर पर बच्चों ने महामहिम राज्यपाल को उनका प्रतीकात्मक चित्र और बुंदेली पेंटिंग भेंट की। इस अवसर पर निवाड़ी विधायक अनिल जैन, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एडीसी शशांक, पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया, एसडीएम निवाड़ी अनुराग निंगवाल, तहसीलदार ओरछा सुमित गुर्जर ओएसडी अरविंद पुरोहित, अखिलेश अयाची सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

    भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

    9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल