OpenAI ने पेश किया ChatGPT 5.1: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब और ‘स्मार्ट’, देखें किसे मिलेगा फ्री एक्सेस

नई दिल्ली

OpenAI ने नए ChatGPT 5.1 को लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे रोलआउट करना भी शुरू कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया अपडेट अभी तक सबसे नैचुरल लगने वाला वर्जन माना जा रहा है। वहीं कंपनी की मानें तो GPT 5.1 न सिर्फ ज्यादा समझदार है बल्कि पहले से ज्यादा मानवीय, गर्मजोशी से भरा और आपकी बातों के टोन के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है। GPT 5.1 अब आसान सवालों के बेहद तेजी से जवाब दे सकता है और मुश्किल सवालों के जवाब सोचकर और बेहतर जानकारी के साथ उपलब्ध कराता है। इसके अलावा इस अपडेट में ChatGPT में पर्सनैसलिटी स्टाइल्स को भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर अपनी पसंद के मुताबिक ChatGPT की आवाज, अंदाज और बातचीत करने के तरीके को चुन पाएंगे।

क्या कुछ मिलेगा नया?
ChatGPT 5.1 में सबसे बड़ा बलवा उसकी समझने की क्षमता में किया गया है। अब यह आपके सवाल, मूड और बात करने के तरीके को बेहतर तरीके से पहचान सकतेा है। इसका इंस्टेंट मॉडल ज्यादा बातचीत करने वाला गर्मजोशी से भरा और नैचुरल महसूस होता है। ChatGPT 5.1 नॉर्मल बातचीत और आसान सवालों के जवाब तुरंत देता है और जरूरत पड़ने पर ही Thinking मॉडल का इस्तेमाल करता है।

क्या है पर्सनैसलिटी स्टाइल फीचर?
इस अपडेट में ChatGPT में नए पर्सनैसलिटी स्टाइल को शामिल किया गया है। इसकी मदद से अब आप चुन सकते हैं कि ChatGPT आपको कैसा सुनाई दे? उदाहरण के लिए आप ChatGTP 5.1 की सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंद के मुताबिक तय कर सकते हैं कि उसके बात करने का तरीका दोस्ताना, प्रोफेशनल, सीधा या मजाकिया हो? इसके लिए कुल 8 पर्सनैसलिटी स्टाइल को जोड़ा गया है। इतना ही नहीं OpenAI ने पुराने स्टाइल्स को भी और बेहतर बनाया है। अब ChatGPT बातचीत के दौरान खुद ही सुझाव भी दे सकता है कि क्या वह अपना टोन बदल दे।

क्या फ्री यूजर्स को भी मिलेगा?
4 नवंबर से OpenAI ने ChatGPT Go को भारत में फ्री में उपलब्ध कराया था। इसके बाद आपके मन में सवाल उठ सकता है कि किया ChatGPT का 5.1 वर्जन इन फ्री यूजर्स को भी इस्तेमाल करने को मिलेगा? दरअसल इसे गुरुवार से सभी Pro, Plus, Go और Business यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। OpenAI ने बताया कि यह एक धीरे-धीरे होने वाला रोलआउट प्रोसेस है, ताकि सर्वर पर लोड नियंत्रित रहे। कंपनी का कहना है कि पुरानी GPT-5 मॉडल्स को तीन महीने तक “legacy models” के रूप में रखा जाएगा, ताकि यूजर्स नए और पुराने मॉडल के बीच तुलना कर सकें और आसानी से बदलाव को अपनाएं।

admin

Related Posts

AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव