दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश 164 पर सिमटा, सील्स ने 4-5 विकेट झटके

किंग्स्टन (जमैका).
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपने साथी तेज गेंदबाज जेडन सील्स को श्रेय दिया और कहा कि वह टीम में काफी आक्रामकता लेकर आए हैं, क्योंकि सील्स ने किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश को 164 रनों पर समेटने के लिए 15.5 ओवर ने 10 मैडन रखते हुए 4-5 की सनसनीखेज गेंदबाजी की।

जोसेफ और सील्स ने मिलकर सात विकेट लिए, जबकि केमार रोच ने दो विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज ने मैच के पहले दिन खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। स्टंप्स तक विंडीज का स्कोर 37 ओवर में 70/1 था, जिसमें कीसी कार्टी और क्रेग ब्रैथवेट क्रमश: 19 और 33 रनों पर नाबाद थे।

जोसेफ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, “वह बहुत आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करता है। मैंने उसे अब तक की सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा है। मुझे आज उसका स्पैल देखने में मजा आया। चीजें हमेशा आपके अनुकूल नहीं होती हैं, लेकिन आज तीन विकेट लेना मेरे लिए सुखद रहा।”

उन्होंने कहा, “हम हमेशा यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे। हमने गेंदबाजी कोच से कुछ बातचीत की। उन्होंने हमें जितना संभव हो सके, अपने बेसिक्स पर टिके रहने के लिए कहा। मेरे लिए, मैं बस अपनी योजनाओं पर टिका रहता हूं। मैं यथासंभव तेज और सटीक गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं हमेशा अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं।”

बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम 64 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे, जबकि कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सील्स द्वारा आउट होने से पहले 36 रन की पारी खेली। यह ओवर में उनका दूसरा विकेट था, इससे पहले उन्होंने तस्कीन अहमद को 8 रन पर पवेलियन भेजा था। अगले ओवर में सील्स ने नाहिद राणा को शून्य पर आउट कर बांग्लादेश की पहली पारी 71.5 ओवर में 164/10 पर समाप्त कर दी।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी