विजयादशमी के पर्व पर एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया

हमीरपुर
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां विजयादशमी के पर्व पर एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह अनोखा दहन अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानें महिला ने क्यों किया ऐसा
बीते शनिवार को पूरे भारत में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इसी दिन हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में रहने वाली प्रियंका दीक्षित ने अपने पति, सास, ससुर और ननद की तस्वीरों को चस्पा कर पुतलों का दहन किया। दरअसल, प्रियंका दीक्षित की शादी करीब 14 साल पहले संजीव दीक्षित के साथ हुई। शादी के बाद ही प्रियंका के पति का अफेयर उसकी बहन की सहेली पुष्पांजलि के साथ शुरू हो गया। जिसके चलते वह प्रियंका को छोड़कर पुष्पांजलि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लग गया।

सास-ससुर और ननद ने भी नहीं दिया साथ
वहीं, जब प्रियंका ने इसका विरोध किया, तो सास-ससुर और ननद ने उसका साथ नहीं दिया, जिससे वह 14 सालों से परेशान है। इसी के चलते प्रियंका ने विजयादशमी के दिन अपने पति के घर के बाहर पुतलों को जलाकर समाज को संदेश देने की कोशिश की कि रावण रूपी लोगों का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन उनका वनवास खत्म नहीं हुआ है।

प्रियंका ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
बता दें कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' अभियान के तहत एक पढ़ी-लिखी महिला की मदद नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

  • admin

    Related Posts

    शिक्षामित्रों के लिए डबल तोहफा, 18 हजार मानदेय के साथ अब मिलेगा सम्मान

     लखनऊ उत्तर प्रदेश के 1:43 लाख शिक्षा मित्रों के लिए 5 मई का दिन बेहद खास होने जा रहा है। योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के बाद…

    बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं, छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत के संकेत

    लखनऊ अब घर में छोटी दुकान चलाने वालों को अलग से कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई बिजली टैरिफ नीति में इस तरह के उपभोक्ताओं के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य