पुराना मगर गोल्डन! 38 साल बाद भी शादी में गूंजता है Mohammed Aziz का सुपरहिट सॉन्ग

नई दिल्ली
Mohammed Aziz हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा गायकों में से एक रहे, जो हर किस्म के गीत को अपनी आवाज से अमर कर देते थे। फिर चाहे वो रोमांटिक, सैड या फिर डांसिंग सॉन्ग क्यों न हो। इसी आधार पर आज हम आपको अजीज साहब के एक ऐसे ही सुपरहिट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 38 सालों से लगातार शादी सीजन में डीजे की शान बना हुआ है। मोहम्मद अजीज के इस गाने को सुनते ही हर कोई डांस करने पर मजबूर हो जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां गायक के कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।

38 साल बाद भी अमर अजीज का ये गीत 
80 से लेकर 90 के दशक तक मोहम्मद अजीज ने कई शानदार गीत गाए। करीब 2 दशकों तक बतौर प्लेबैक सिंगर अजीज साहब ने सिनेमा जगत में राज किया। उनका एक गाना ऐसा है जो पिछले करीब 4 दशकों से हर शादी-पार्टी में धूम मचाता है। सोशल मीडिया पर भी इस सॉन्ग पर भर-भर के रील्स वीडियो बनाई जाती हैं। अजीज के जिस गाने के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है वह अभिनेता गोविंदा (Govinda) और एक्ट्रेस नीलम (Neelam) पर बर्फीली वादियों में फिल्माया गया था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात गोविंदा और जितेंद्र की फिल्म खुदगर्ज के आपके आ जाने से… (Aapke Aa Jane Se) सॉन्ग की हो रही है। जी हां मोहम्मद अजीज का ये डांसिंग सॉन्ग वेडिंग सीजन, पार्टी और अन्य किसी भी कार्यक्रम में डीजे पर ऑडियंस की पहली पसंद रहता है। इसकी धुन सुनते ही अपने आप ही पैर थिरकने लगते हैं। 
 
ऐसे तैयार हुआ आपके आ जाने 
गौर किया जाए आपके आ जाने से की मेकिंग की तरफ तो मोहम्मद अजीज के साथ इस गीत को सिंगर साधना सरगम ने भी गाया है। संगीतकार राजेश रोशन ने इसके म्यूजिक को तैयार किया, जबकि इंद्रवीर ने खुदगर्ज के इस सॉन्ग के बोल को लिखा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये एक धांसू डांसिंग सॉन्ग है। 

 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस