‘आशुतोष राणा थोड़े आक्रामक हैं,’ जब रेणुका शहाणे ने पति के स्वभाव पर की थी बात

मुंबई,

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने एक बार स्वीकार किया था कि उनके पति और अभिनेता आशुतोष राणा स्वभाव से थोड़े आक्रामक हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर रेणुका के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल है। इसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती दिख रही हैं। वीडियो में वह अपने पति के स्वभाव के बारे में भी बताती हैं।

वीडियो में रेणुका शहाणे कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैं और मेरे पति हमेशा एक-दूसरे को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि वह एक अद्भुत अभिनेता हैं। मुझे लगता है कि वह अपने काम में माहिर हैं और मेरे अभिनय पर भी सुझाव देते रहते हैं। उनके सुझाव हमेशा मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं, और मुझे लगता है कि अभिनय के प्रति उनका जो जुनून और जोश है, वह मुझमें नहीं है। मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं, इसलिए मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए वह जुनून मेरे अंदर होना बहुत जरूरी है, इसलिए मैं उसे अपने अंदर लाने की कोशिश कर रही हूं।”

रेणुका ने आगे कहा, “वह स्वभाव से आक्रामक है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी वजह से वह थोड़े नरम पड़ गए हैं। इसलिए हम एक-दूसरे की मदद करते हैं। हम दोनों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि एक ही पेशे से होने के बावजूद हमारे बीच बिल्कुल भी अहंकार नहीं है। अगर उनके अभिनय की मैं आलोचना करती हूं, तो वह इसे बहुत सकारात्मक तरीके से लेते हैं क्योंकि हम दोनों का मानना है कि प्यार से अधिक, एक-दूसरे के प्रति सम्मान ही हमारे रिश्ते की नींव है।”

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने 2001 में शादी की और दो बेटों के माता-पिता हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी प्रेम कहानी हंसल मेहता की एक फिल्म के प्रीव्यू से शुरू हुई थी, जो कभी रिलीज नहीं हुई।

इस साल 25 मार्च को इस जोड़े ने अपनी 24वीं शादी की सालगिरह मनाई। इसका एक वीडियो दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उनकी खूबसूरत यात्रा और शादी के दिन के यादगार पलों की झलक दिखाई गई।

 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस