अब डोभाल के बाद जयशंकर भी रूस जाएंगे, रूसी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

नई दिल्ली 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत और रूस के संबंधों में काफी करीबी देखी जा रही है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूस का दौरा किया था और वहा मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ ही कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। अब खबर आई है कि भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी जल्द रूस दौरे पर जाएंगे और वहां रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव से मुलाकात करेंगे। 

रूसी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के बीच 21 अगस्त को मॉस्को में बैठक होगी। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय ढांचे के अंतर्गत कई अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत होगी। इस वर्ष के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर आ सकते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात में पुतिन के दौरे की तैयारियों पर भी बात हो सकती है। 

विदेश मंत्री जयशंकर का रूस दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और अमेरिका के संबंधों में थोड़ी तल्खी आई है। यह तल्खी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद हुई है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध को कथित तौर पर बढ़ावा देने के चलते भारत पर टैरिफ लगाया है। साथ ही अमेरिकी सरकार इन दिनों पाकिस्तान के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाने में जुटी है। ऐसे में भारत भी अपने सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। 

डोभाल के रूस दौरे में सैन्य तकनीकी सहयोग पर हुई बातचीत
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रूस दौरे पर दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। भारत स्थित रूसी दूतावास ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही असैन्य विमान निर्माण, धातु उद्योग और रासायनिक उद्योग जैसे अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं को लागू करने पर भी बातचीत हुई। 

admin

Related Posts

रुझानों में बीजेपी का दबदबा, बंगाल में ममता दीदी को मिली बड़ी चुनौती

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बंगाल में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार चल रही है और टीएमसी…

Water Crisis in Mumbai: 5-6 मई को BMC की सप्लाई बंद, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगे सूखे

मुंबई मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर के पानी सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अमर महल में तैयार नए वॉटर टनल को मुख्य लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य