बीजेपी निर्वाचन क्षेत्र में एक भी नहीं लगाया गया सीसीटीवी कैमरा, अब इस मामले की होगी जांच, PWD मंत्री ने दिए आदेश

नई दिल्ली
दिल्ली के पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण मंत्री) प्रवेश साहिब सिंह ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पिछली आप सरकार के दौरान भाजपा विधायकों के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए, इसकी जांच की जाएगी। दिल्ली विधानसभा में इस मुद्दे पर संबोधित करते हुए वर्मा ने कहा कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अब प्राथमिकता होगी। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि राजनीतिक पूर्वाग्रह के कारण सुरक्षा उपायों से समझौता न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीजेपी निर्वाचन क्षेत्र में एक भी नहीं लगाया गया सीसीटीवी कैमरा
भाजपा के विश्वास नगर से विधायक ओपी शर्मा ने विधानसभा सदन में यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि आप सरकार के तहत उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया। उन्होंने मामले की केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से जांच की मांग की। इस दावे का समर्थन करते हुए लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा ने साफ किया कि भाजपा विधायकों ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था और अदालत के आदेश और मुख्य सचिव की सिफारिश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

BJP विधायकों के आठ विधानसभा क्षेत्रों को किया गया नजरअंदाज
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन को बताया कि दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में 2,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन पिछली सरकार ने भाजपा विधायकों के आठ विधानसभा क्षेत्रों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि आप ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगाने के लिए 1.40 लाख कैमरे खरीदे, फिर भी इन आठ सीटों को बाहर रखा गया। इन चिंताओं का जवाब देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री पवर्मा ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों को परिणाम भुगतने होंगे।

  • admin

    Related Posts

    ‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत दिल्ली सरकार सक्रिय, मंत्रियों ने भी अपनाया सार्वजनिक परिवहन

    नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत सोमवार को अपने दफ्तर जाने के लिए मेट्रो और डीटीसी बस में सफर किया। साथ…

    वीआईपी मूवमेंट से लेकर कारपूलिंग तक, दिल्ली पुलिस में ईंधन बचत के कड़े नियम

     नई दिल्ली  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से पेट्रोल-डीजल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?