वीआईपी मूवमेंट से लेकर कारपूलिंग तक, दिल्ली पुलिस में ईंधन बचत के कड़े नियम

 नई दिल्ली

 पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और सरकारी खर्चों में कटौती को लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से पेट्रोल-डीजल की कम खपत के लिए आदेश जारी किया गया है।

जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में ईरान युद्ध के चलते मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और प्रधानमंत्री की ओर से ईंधन बचत की अपील का हवाला दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट्स और कार्यालय की ओर से तुरंत ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे सरकारी वाहनों के अनावश्यक इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। आदेश में कहा गया है कि केवल जरूरी कार्यों में ही वाहन का इस्तेमाल करें।

बाइक और सरकारी वाहनों की पूलिंग पर जोर
दिल्ली पुलिस ने बाइक पूलिंग का निर्देश दिया है। इनका उपयोग भी केवल आवश्यक कार्यों तक सीमित रहे। इसके अलावा, एक ही कोर्ट, कार्यालय या गंतव्य तक जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से कारपूलिंग अपनाने के लिए कहा गया है।

वर्चुअल मीटिंग और मेट्रो के इस्तेमाल को बढ़ावा
आदेश में कहा गया है कि नियमित बैठकों, समन्वय बैठकों और समीक्षा कार्यक्रमों को अधिक से अधिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाए।

जिन कार्यालयों के पास मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध है, वहां तैनात कर्मचारियों सार्वजनिक परिवहन का ही इस्तेमाल करें और ईंधन की बचत करें।

VIP मूवमेंट और ईंधन खपत की निगरानी
दिल्ली पुलिस ने VIP/VVIP काफिलों में वाहनों की संख्या कम से कम रखने को कहा है, ताकि सुरक्षा से समझौता किए बिना ईंधन की बचत हो सके।

साथ ही सभी जिला DCP और यूनिट हेड्स को ईंधन खपत, वाहन लॉगबुक और उपयोग की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। असामान्य ईंधन खपत पाए जाने पर तुरंत जांच के लिए कहा गया है।

वाहन मेंटेनेंस और खर्चों में कटौती पर फोकस
आदेश में वाहनों की समय पर सर्विसिंग, टायर प्रेशर की जांच और ईंधन दक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा घरेलू यात्रा खर्चों में कटौती, अनधिकृत या फालतू यात्राओं पर रोक और अलग-अलग कार्यों को एक ही दौरे में पूरा करने की सलाह दी गई है।

मेड इन इंडिया और बिजली बचत पर भी निर्देश
दिल्ली पुलिस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी खरीद और निजी उपयोग में मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता देने को कहा है।

वहीं बिजली बचत के तहत अतिरिक्त लाइट, पंखे और अन्य उपकरण बंद रखने तथा एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने के निर्देश दिए गए हैं

यह आदेश डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) आलाप पटेल ने जारी किया गया है। सभी स्पेशल CP, जिला DCP और यूनिट प्रमुखों को निर्देशों का तात्काल पालन करने का आदेश दिया गया है।

admin

Related Posts

‘मेट्रो मंडे’ पहल के तहत दिल्ली सरकार सक्रिय, मंत्रियों ने भी अपनाया सार्वजनिक परिवहन

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के ‘मेट्रो मंडे’ अभियान के तहत सोमवार को अपने दफ्तर जाने के लिए मेट्रो और डीटीसी बस में सफर किया। साथ…

IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा अभ्यास सफल, आतंकवादी खतरे से निपटने की क्षमता का हुआ परीक्षण

नई दिल्ली  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सोमवार को संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें कई खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इस तरह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न