न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

क्राइस्टचर्च
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान अमेलिया केर की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांचवें टी20 में 92 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर के 55 गेंदों पर 19 चौकों और 1 छक्कों की मदद से बनाए 105 रन की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। जॉर्जिया प्लिमर ने 26 गेंदों पर 27 और ब्रूक हॉलिडे ने 24 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। तुमी सेखुखुने ने भी 3 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

195 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट 40 रन पर गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों से दक्षिण अफ्रीका कभी ऊबर नहीं सकी और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी और मैच 92 रन से बड़े अंतर से हार गई।

न्यूजीलैंड के लिए ली ताहुहु ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। सोफी डिवाइन ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 और कप्तान अमेलिया केर ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। नैंसी पटेल और फ्लोरा डेवनशायर को 1-1 विकेट मिला।

105 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाली कीवी कप्तान अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। अमेलिया को ही सीरीज का श्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। केर ने सीरीज में 5 विकेट लेने के अलावा 276 रन बनाए।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी