नए साल की शुरुआत सस्ते किचन से: दिल्ली-NCR में PNG के दाम घटे

नई दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नए साल का तोहफा देते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि नए साल की शुरुआत से पीएनजी के दाम 70 पैसे प्रति मानक घनमीटर (SCM) कम हो जाएंगे। इस कटौती के बाद दिल्ली में नई कीमत 47.89 रुपये और गुरुग्राम में 46.70 रुपये प्रति एससीएम होगी जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के उपभोक्ताओं को अब 47.76 रुपये प्रति एससीएम का भुगतान करना होगा।
 
न्यू ईयर पर कम किए दाम
देश की सबसे बड़ी सिटी गैस रिटेलर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) दिल्ली-एनसीआर में पाइप सप्लाई के जरिए प्राकृतिक गैस का वितरण करती है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर के अपने उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत देते हुए पाइप के जरिये घरों में आपूर्ति की जाने वाली (पीएनजी) की कीमतों में नए साल पर कटौती की घोषणा की।

दिल्ली में कितनी कीमत?
कंपनी ने बुधवार को बताया कि नये साल से वह दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतों में 70 पैसे प्रति मानक घनमीटर (एससीएम) कम करेगी। कटौती के बाद दिल्ली के उपभोक्ताओं को पीएनजी की नई कीमत 47.89 रुपये प्रति एससीएम होगी।

एनसीआर के शहरों में कितना देना होगा
कीमतों में कटौती के बाद गुरुग्राम में पीएनजी की कीमत 46.70 रुपये प्रति एससीएम होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमतें 47.76 रुपये प्रति एससीएम होगी। कंपनी ने नए साल का स्वागत करते हुए स्वच्छ ईंधन को आम लोगों के बजट के दायरे में लाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।

PNGRB के ऐलान के बाद पहल
कंपनी ने बताया कि कीमतों में यह पहल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) की ओर से हाल ही में गैस पाइपलाइन शुल्क व्यवस्था में किए गए बदलाव के बाद की गई है। बता दें कि प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक विनिर्माण, वाहन ईंधन और और घरेलू रसोई में किया जाता है।

टैरिफ में किए थे बदलाव
कीमतों में यह कमी सेक्टर रेगुलेटर पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) की ओर से पाइपलाइन टैरिफ में हाल ही में किए गए बदलाव के बाद सामने आई है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने बीते 16 दिसंबर को पीएनजी के लिए एक तर्कसंगत टैरिफ स्ट्रक्चर की घोषणा की थी। जारी बयान में कहा गया है कि 1 जनवरी से प्रभावी संशोधित टैरिफ से नेचुरल गैस ट्रांसपोर्टेशन के उपभोक्ताओं बड़ी राहत मिलेगी।

admin

Related Posts

दिल्ली-लखनऊ में मौसम की मार, यात्रियों को घंटों की देरी का सामना

नई दिल्ली नई दिल्ली में रविवार-सोमवार की रात को खराब मौसम और लो विजिबिलिटी के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस आपात स्थिति के चलते दिल्ली जाने वाले…

महिलाओं को नहीं भाया ‘पिंक सहेली कार्ड’, उपयोग केवल 6% तक सीमित

नई दिल्ली दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना फिलहाल उम्मीदों पर खरी नहीं उतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य