नई टी20 टीम का ऐलान: रोहित-विराट समेत 7 T20 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों का पत्ता कटा!

नई दिल्ली 
T20 World Cup 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान आज यानी शनिवार 20 दिसंबर को होना है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव स्क्वॉड का ऐलान करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां जारी हैं, लेकिन इस बीच जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 विनिंग स्क्वॉड के कितने खिलाड़ी इस बार के टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया हिस्सा नहीं होंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश्व कप विजेता टीम के करीब आधे सदस्य इस बार के मेगा इवेंट में नहीं खेलेंगे। इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।
 
आपको बता दें, इस बात की पूरी संभावना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई फाइनल 15 के 7 सदस्य इस बार के टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल नहीं होंगे। एकाध को रिजर्व प्लेयर के तौर पर भले ही मौका मिल जाए, लेकिन फाइनल 15 में वे शामिल नहीं किए जाएंगे। इनमें सबसे पहला नाम कप्तान रोहित शर्मा का होगा, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उनके अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। तीनों ने टी20 विश्व कप 2024 फाइनल के बाद संन्यास की घोषणा की थी।

इस तरह ये 3 प्रमुख खिलाड़ी तो बाहर होने वाले हैं ही, साथ ही साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, स्पिनर युजवेंद्र चहल और ओपनर यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। जायसवाल को भले ही रिजर्व के तौर पर टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुना जाए, लेकिन वे मुख्य टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, रिटायर हो चुके खिलाड़ियों के अलावा ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल इस समय भारत की टी20 टीम के आसपास भी नजर नहीं आ रहे। ऐसे में ये भी फाइनल 15 और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची से बाहर ही रहेंगे। इस तरह आधी टीम इस बार टी20 विश्व कप खेलने के लिए नई होगी।
 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से बाहर रहने वाले टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य
1. रोहित शर्मा
2. विराट कोहली
3. रविंद्र जडेजा
4. ऋषभ पंत
5.मोहम्मद सिराज
6. युजवेंद्र चहल
7. यशस्वी जायसवाल

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल