NEET परीक्षा 2026: कोटा-सीकर समेत राजस्थान में हाई अलर्ट, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( नीट यूजी ) के लिए राजस्थान में 611 केंद्र हैं और प्रशासन ने इसके सुचारू आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि नीट परीक्षा के वाले दिन सभी जिलों के अधिकारियों को परिवहन के उचित इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षा वाले दिन सभी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की व्यवस्था भी रहेगी।

नीट यूजी 2026 तीन मई का होगी। अधिकारियों ने बताया कि नीट परीक्षा का आयोजन राज्य के 27 जिलों के 611 केन्द्रों पर होगा और राज्य के 'कोचिंग हब' कहे जाने वाले कोटा व सीकर के साथ साथ राजधानी जयपुर व अन्य संवेदनशील शहरों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के साथ बैठक हुई।

ओआरएस के पैकेट और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के भी निर्देश
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्य सचिव ने अधिकतम परीक्षा केंद्रों वाले और सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर उचित छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ नजदीकी अस्पताल में ओआरएस के पैकेट और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए।

ई मित्र फोटो कॉपी और साइबर कैफ़े जैसी दुकानें बंद
पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उचित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर के दायरे में ई मित्र फोटो कॉपी और साइबर कैफ़े जैसी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा शांति और निष्पक्षता के साथ हो, इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करेंगे।

 

admin

Related Posts

नौकरी बदलनी है या सैलरी बढ़ानी है? ये हैं भारत की टॉप 10 कंपनियां 2026 की LinkedIn लिस्ट में

अगर आप जॉब स्विच करने, सैलरी इंक्रीज करने या लंबे समय तक करियर को सुरक्षित बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि लिंक्डइन ने आपका आधा…

विदेश में नौकरी का सपना? ये 7 देश दे रहे हैं सबसे ज्यादा मौके और सैलरी

क्या आप भी विदेश में काम करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो हेनले अपॉर्चुनिटी इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है. इस रिपोर्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य