राष्ट्रीय विकास बैंक ने शिमला में देश का सबसे लंबा रोपवे बनाने की दी इजाजत

शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकास में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। राष्ट्रीय विकास बैंक (NDB) ने 1734 करोड़ की लागत से बनने वाले शिमला ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजैक्ट के निर्माण के लिए अग्रिम टैंडर लगाने की इजाजत दी है। इस ऐतिहासिक परियोजना से शिमला में यातायात का नया अध्याय शुरू होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर सांझा किया है।

दुनिया का दूसरा और भारत का सबसे लंबा रोपवे
उपमुख्यमंत्री ने बताया यह रोपवे विश्व का दूसरा सबसे लंबा और भारत का पहला सबसे लंबा रोपवे बनने जा रहा है। इसकी लंबाई 13.79 किलोमीटर होगी। इस प्रोजैक्ट के पूरा होने के बाद शिमला में यातायात का एक नया विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे न केवल पर्यटकों बल्कि स्थानीय लोगों को भी भारी लाभ मिलेगा।

पर्यटन और यातायात में होगा सुधार
शिमला जो पहले से ही देश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, इस परियोजना से और भी अधिक आकर्षक हो जाएगा। रोपवे के निर्माण से शहर में यातायात जाम की समस्या कम होगी और पर्यटकों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा। यह प्रोजैक्ट न केवल शिमला बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
इस प्रोजैक्ट के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों, होटलों, और अन्य संबंधित सेवाओं को लाभ होगा। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान भी स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  • admin

    Related Posts

    टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

    तमिलनाडु  तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों…

    कोलाथुर सीट पर CM स्टालिन को झटका, TVK ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, केरल में कांग्रेस का दबदबा

    तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/गुवाहाटी  विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताज़ा रुझानों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरलम से चौंकाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य