MPPSC ने 1832 पदों पर भर्ती की घोषणा, इंटरव्यू की तारीख देखें

इंदौर 

 प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) द्वारा 1832 डॉक्टर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। आयोग ने इन पदों के लिए 3925 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया है। इंटरव्यू (Interview) की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होकर अप्रैल 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रामीण और जिला स्तर के अस्पतालों में विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा था। इस भर्ती के बाद जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। 

सहायक तकनीकी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

वहीं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत सहायक तकनीकी परीक्षा 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 22 जनवरी को इंदौर और भोपाल में ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। 17 रिक्त पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति से तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े संस्थानों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अस्पताल प्रबंधक परीक्षा के परिणाम घोषित

इधर, एमपीपीएससी ने अस्पताल प्रबंधक (MPPSC Hospital Manager Recruitment Exam) के 68 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए जल्द ही साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति से शासकीय अस्पतालों की व्यवस्थाएं, संसाधन प्रबंधन और मरीज सेवाओं में सुधार आएगा।

इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 67 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम भी शीघ्र जारी होने की संभावना है। परिणाम आने के बाद इंटरव्यू की तारीखें घोषित की जाएंगी। इन अधिकारियों की नियुक्ति से खाद्य गुणवत्ता, मिलावट रोकने और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में निगरानी मजबूत होगी। 

admin

Related Posts

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़  सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन…

UPSSSC टेक्निकल ग्रुप-C भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 2759 पदों पर निकली वैकेंसी

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने टेक्निकल ग्रुप-सी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव