‘मां कसम खाओ नहीं पलटोगे’ – एलिमनी केस में दिल्ली HC का फैसला और चहल की ट्वीट ने बढ़ाई चर्चाएं

नई दिल्ली
युजवेंद्र चहल की सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है। जब उन्होंने गुजारा भत्ता (एलिमनी) पर दिल्ली हाईकोर्ट के हालिया फैसले से संबंधित एक पोस्ट को फिर से शेयर किया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी लेकिन यह तब तक वायरल हो चुकी थी। गौरतलब हो कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तलाक के बाद से सुर्खियों में रहते हैं। साल 2025 के शुरुआत में दोनों ने अपनी 5 साल की शादी पर पूर्णविराम लगा दिया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल ने बिना नाम लिए धनश्री पर निशाना साधा है।
 
दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
हाल ही में चहल ने दिल्ली हाईकोर्ट के एलिमनी पर फैसला के बारे एक पोस्ट करते हुए लिखा, जिसमें कहा गया कि 'आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नी गुजारा भत्ता नहीं मांग सकती। गुजारा भत्ता सामाजिक न्याय के लिए दिया जाता है, न कि धन-संपत्ति का साधन।' युजवेंद्र चहल ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।
 
'मां कसम खाओ नहीं पलटोगे'
चहल ने स्टोरी में लिखा, मां कसम खाओ नहीं पलटोगे इस फैसले से। हालांकि, उन्होंने जल्द ही स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन स्क्रीनशॉट्स काफी वायरल हो गए, जिससे फैंस और फॉलोअर्स के बीच बहस छिड़ गई। कई फैंस ने अनुमान लगाया कि यह पोस्ट उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा पर एक अप्रत्यक्ष टिप्पणी थी।

चहल को मिला 4.75 करोड़ रुपये देने का आदेश
बता दें कि चहल को तलाक के बाद धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये देने का आदेश मिला था। अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे के फिर से सामने आने से उनके अलगाव को लेकर चर्चाओं का दौर फिर से शुरू हो गया है।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी