मां ने बेटी के प्रेमी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में कूदी छात्रा की मिली लाश

कोरबा.

नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिल गया है। छात्रा की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी और उसका प्रेमी पैसे की मांग करता था। रायगढ़ के खरसिया में लड़की की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना है।

सोमवार की रात पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में एक किशोरी ने पानी के तेज बहाव नहर मे छलांग लगा दी थी। जिसे बचाने चौक पर तैनात एक यातायात के सिपाही और युवक ने जान जोखिम में डाल बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गई। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की दोपहर उसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया बरगढ़ में नहर किनारे झाड़ियों में देखी गई। जहां उसकी मां ने उसकी पहचान की। मृतका 16 वर्षीय लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण सन्तोष नामक युवक है। जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है। मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। युवक नहीं मानता था, उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सब बातों से बेहद परेशान थी। युवक के चलते ही उसने यह आत्महत्या की है। मां ने आरोपी युवक संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग कर रही है।

admin

Related Posts

मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री का मिला आशीर्वाद और प्रोत्साहन

रायपुर मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे । कबीरधाम ज़िले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में…

असम में लगातार तीसरी जीत, जनता ने डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर लगाई मुहर : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई