जैसलमेर में मानसून की बारिश ने भयंकर गर्मी से दी राहत, जलभराव ने कर दी अव्यवस्थाएं उजागर

जैसलमेर

राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में मानसून की बारिश ने जहां तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं नगर परिषद और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक 68.4 मिमी (करीब 3 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को 46 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

लगातार हो रही बारिश से जिले का तापमान भी गिरा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में 5.1 डिग्री कम है। मानसून की इस बारिश ने झुलसाने वाली गर्मी से तो राहत दी लेकिन साथ ही शहर को अव्यवस्थाओं के दलदल में भी धकेल दिया।

शहर के सबसे बड़े जवाहर अस्पताल की हालत बारिश के चलते सबसे खराब हो गई। अस्पताल में बरसात का गंदा पानी घुस आया, जिससे कई वार्ड जलमग्न हो गए। मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसाती पानी की बदबू और जलभराव ने अस्पताल को खुद बीमार बना दिया है। यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि हर साल बारिश में यही हालात बनते हैं, बावजूद इसके ना तो स्वास्थ्य विभाग और ना ही नगर परिषद ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया है।

जैसलमेर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित चुंधि गणेशजी मंदिर में भी बारिश का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मंदिर से होकर बहने वाली काक नदी में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि भगवान गणेश की मूर्ति जलस्नान करती हुई नजर आई।

बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी भर गया है। नालियों की सफाई और जल निकासी की योजनाओं की असलियत बारिश ने उजागर कर दी है। कई मार्ग बंद हो गए हैं और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हर साल बरसात में जैसलमेर डूबता है, अस्पतालों की व्यवस्था चरमराती है लेकिन ना तो नगर परिषद और ना ही संबंधित विभागों द्वारा स्थायी समाधान किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

    रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

    जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा