UPI से पैसे कटकर अटक गए? जानिए फटाफट क्या करें

नई दिल्ली

आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि किसी को UPI के जरिए पेमेंट करने के बावजूद सामने वाले को पेमेंट रिसीव न ही हुई हो। अगर हां, और आपको ठीक-ठीक नहीं पता कि ऐसी स्थिती में क्या करना चाहिए, तो बता दें कि आप बिलकुल सही जगह हैं। दरअसल लंबे समय से UPI के चलन में आने के बावजूद लोग इस बात को लेकर स्पष्ट नहीं हैं कि डिजिटल पेमेंट के तकनीकी कारणों से अटक जाने की सूरत में क्या करना चाहिए? अकाउंट से कट चुकी UPI पेमेंट जब सामने वाले को अपने बैंक में रिसीव नहीं होती, तो टेंशन हो जाना लाजमी है। हालांकि ऐसी किसी सिचुएशन में टेंशन लेने की जगह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

ऐप में पेमेंट का स्टेटस देखें
जब भी आप किसी पेमेंट ऐप के जरिए UPI पेमेंट करते हैं और सामने वाले को पैसे रिसीव नहीं होते, तो आपको उस ऐप में जाकर अपनी पेमेंट का स्टेटस देखना चाहिए, जिस ऐप से आपने वह पेमेंट की थी। अगर वहां पेमेंट का स्टेटस सक्सेसफुल दिखा रहा है, तो आपको 30 से 60 मिनट इंतजार करना चाहिए। पेमेंट के सफल रूप से पूरा हो जाने पर एक घंटे में सामने वाले को पेमेंट मिल जानी चाहिए। किसी वजह से अगर पेमेंट का स्टेटस अनसक्सेसफुल है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसा कभी-कभी तकनीकी खामियों की वजह से होता है कि पेमेंट बीच में ही अटक जाती है। ऐसी पेमेंट्स तुरंत या 24 घंटे में आपके खाते में वापिस पहुंच जाती हैं।

पेंडिंग दिखे पेमेंट का स्टेटस तो?
अगर आपको पेमेंट ऐप में अपनी पेमेंट का स्टेटस सक्सेसफुल या अनसक्सेसफुल की जगह पेंडिंग दिख रहा है, तो आपको इंतजार करना चाहिए उस स्टेटस के बदलने का। दरअसल पेंडिंग स्टेटस का मतलब है कि पेमेंट अभी भी प्रक्रिया में है और ऐसे में वह सक्सेसफुल या अनसक्सेसफुल कुछ भी हो सकती है। एक बार जब पेमेंट का स्टेटस साफ हो जाए, तो आप आगे क्या करना है इस बारे में सोच सकते हैं।

ऐप में शिकायत करें
अगर एक घंटे से ज्यादा समय पूरा हो जाने पर पेमेंट वापिस आपको या सामने वाले को न मिले, तो आपको उस ऐप में एक शिकायत दर्ज करनी चाहिए। लगभग सभी ऐप्स में इस शिकायत दर्ज करने का सिस्टम मौजूद होता है। अगर शिकायत दर्ज करने के 24 घंटे बाद भी ऐप की ओर से आपको कोई समाधान न मिले, तो आप अगले स्टेप की ओर बढ़ सकते हैं।

बैंक से करें संपर्क
24 घंटे से ज्यादा हो जाने पर पेमेंट किसी को न मिलने की सूरत में आपको अपने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करना चाहिए। वहां आप अपनी ट्रांजैक्शन आईडी के साथ एक शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बैंक को आपके पैसे अगले 30 दिन में लौटाने होंगे और बैंक अगर ऐसा नहीं कर पाता, तो फिर आप RBI तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। RBI इस तरह के मामलो में न सिर्फ पूरे पैसे वापिस दिलवाता है, बल्कि बैंकों पर जुर्माना भी लगाता है।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा