दिल्ली की जनता के मन में मोदी जी हैं और आतिशी को यह अच्छे से पता है कि वो चुनाव हारने जा रही हैं: रमेश बिधूड़ी

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आतिशी के पास दिल्ली के लोगों को बताने के लिए कुछ भी नहीं है, क्योंकि उन्होंने पिछले पांच सालों में दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता के मन में मोदी जी हैं और आतिशी को यह अच्छे से पता है कि वो चुनाव हारने जा रही हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आतिशी को अब देश की व्यवस्था पर विश्वास करना चाहिए। लेकिन, आतिशी ऐसा ना करके गाड़ियों का काफिला लेकर अपने साथ चल रही हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को उठवा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आतिशी कभी किसी की फोटो जारी कर रही है, तो कभी किसी की। मुझे लगता है कि आतिशी जी को ऐसा नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें संविधान पर और देश की व्यवस्था पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतिशी की यह संस्कृति ही हैं। उनके संस्कार ही ऐसे हैं।

उन्होंने कहा कि अब देश के लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं की सच्चाई जान चुके हैं, तो ऐसे में जनता इन लोगों के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा, तो जाहिर सी बात है कि मेरे बेटा और मेरी पत्नी चुनाव प्रचार में जरूर हिस्सा लेंगे।

उन्होंने आतिशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो हर किसी को गुंडा कह दे रही हैं, जो मन में आ रहा है, वो कह रही हैं, लेकिन हम उन्हें कुछ कह नहीं रहे हैं, क्योंकि वो एक महिला हैं। बता दें कि दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान है और नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी।

  • admin

    Related Posts

    फिर सत्ता पाने की तैयारी में कांग्रेस, जानिए क्या है पार्टी का नया गेमप्लान

    भोपाल मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अब नया सियासी दांव चल दिया है। पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में…

    डायमंड हार्बर में सियासी घमासान तेज, शुभेंदु अधिकारी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई के संकेत

    कलकत्ता पश्चिम बंगाल के नए-नवेले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज  शनिवार डायमंड हार्बर का दौरा करने वाले हैं। तृणमूल के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी का यह संसदीय क्षेत्र है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    • By admin
    • May 16, 2026
    • 5 views
    ‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 2 views
    ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ